Ampere Magnus G Max का अपडेटेड वर्जन आया है। स्कूटर में कंपनी का नया NxG.io सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के जरिए स्कूटर में 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं।
फोन से मिलेगी स्कूटर की पूरी जानकारी
मैग्नस G मैक्स में Find My Scooter और Ping My Scooter जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इनकी मदद से पार्किंग के बाद स्कूटर को आसानी से ढूंढा जा सकता है। इसके अलावा Ampere Connect ऐप के जरिए राइडर रियल-टाइम चार्जिंग स्टेटस, स्कूटर की लोकेशन, चार्जिंग हिस्ट्री और बैटरी हेल्थ की जानकारी फोन पर देख सकते हैं। कनेक्टेड फीचर्स में जियो-फेंसिंग, चोरी का अलर्ट और टो नोटिफिकेशन भी शामिल हैं। कंपनी इसमें रिमोट डायग्नोस्टिक्स और सर्विस बुकिंग की सुविधा भी ऑफर कर रही है। रिमोट डायग्नोस्टिक्स खास तौर पर बेहद काम का हो सकता है क्योंकि इससे सर्विस सेंटर जाने से पहले ही स्कूटर में किसी संभावित समस्या की जानकारी मिल सकती है।
OTA अपडेट से मिलेंगे नए फीचर
नए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के साथ OTA यानी Over-The-Air अपडेट का फीचर भी मिलता है। इसका मतलब है कि कंपनी भविष्य में इंटरनेट के जरिए स्कूटर के सॉफ्टवेयर में सुधार और नए फीचर्स ऐड कर सकती है। हालांकि, इसका फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि एंपियर समय-समय पर कितने काम के अपडेट जारी करती है।
बैटरी की लाइफ 2,00,000 km तक
2026 मैग्नस G मैक्स में 3 kWh की LFP बैटरी लगी है, जो IDC-सर्टिफाइड 142 km की रेंज और रियल वर्ल्ड में 100 km से ज्यादा की रेंज देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 65 kmph की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। बैटरी पैक एक BLDC हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है, जो 2.4 kW की पीक पावर और 130 Nm का व्हील टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी की लाइफ 2,00,000 km तक है।
एम्पीयर मैग्नस G मैक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 5 साल/75,000 km की बैटरी वॉरंटी भी मिलती है। रिवर्स मोड के अलावा, इसमें दो राइड मोड – इको और पावर भी दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस ई-स्कूटर को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 7 घंटे 25 मिनट का समय लगता है। इसमें सीट के नीचे 33 लीटर का स्टोरेज स्पेस है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.