त्योहारों का मौसम चल रहा है, एक दो दिनों में बप्प्पा का भी आगमन हो जाएग। अगर आप गणपति के त्यौहार में अपने घर पर मोदक की जगह कुछ और मिठाई बनाना चाहते हैं तो मिल्क केक की मिठाई बना सकते हैं। ख़ास बात यह है कि आज हम जो आपको तरीका बताएंगे, अगर आप उसे फॉलो करेंगे तो यह मिठाई कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा। फूड कंसल्टेंट, और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भरत वाधवा अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बता रहे हैं कि मिल्क केक की रेसिपी कैसे बनाएं? तो चलिए नोट कर लीजिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
मिल्क केक बनाने के लिए सामग्री
2 कप मिल्क पाउडर, फुलक्रीम दूध आधा लीटर, आधा कप चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच देसी घी, बादाम, पिस्ता
मिल्क केक कैसे बनाएं?
- पहला स्टेप: मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो कप मिल्क पाउडर लें और उसमें ढाई सौ ग्राम दूध मिलाकर कंडेंस्ड मिल्क तैयार कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि मिल्क पाउडर में दूध मिलाते समय कोई लम्प्स न पड़े।
- दूसरा स्टेप: अब, एक बड़ी, मोटे तले वाली नॉन-स्टिक कड़ाही में आधा कप चीनी डालें और मीडियम आंच पर चीनी को कैरेमलाइज्ड होने दें। जब चीनी अच्छी तरह से पिघल जाये तब उसमे बचा हुआ दूध थोड़ा थोड़ा कर के डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। जब दूध अच्छी तरह से मिल जाए तब उसमें एक चम्मच नीम्बू का रस डालें ताकि वह फट जाए और दाने अच्छी तरह से तैयार हो जाए। अब कुछ देर और पकाएं और फिर उसके बाद उसमें दो चम्मच घी डालें। घी डालने से मिठाई सॉफ्ट बनती है।
- तीसरा स्टेप: अब, इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। कुछ ही मिनट में यह एकदम गाढ़ा हो जाएगा। जब यह डो फॉर्म में बदलने लगे तब गैस बंद कर दें और फिर कंटेनर में डाल दें। अब इसे सेट होने के लिए दो से तीन घंटे के लिए रख दें। तय समय के बड़ा इसे कंटेनर से निकाले और अपने मन पसंद शेप में काटें। आपका मिल्क केक बनकर तैयार है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.