गणेश चतुर्थी के आते ही पूरा देश उत्सव के रंग में रंग जाता है। खासतौर पर मायानगरी मुंबई में ये त्योहार बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट होता है। बॉलीवुड के कई सितारे अपने घर पर हर साल बप्पा का स्वागत करते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कई सितारों ने गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में हर साल बप्पा के आगमन की धूम देखने को मिलती है। कई सितारे गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा को लेकर आते हैं और उनकी पूजा-सत्कार करते हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की भी बप्पा पर गहरी आस्था है। हर साल शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के साथ मिलकर गणपति उत्सव मनाती हैं और इस बार भी गणेशोत्सव की तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है।
बप्पा की प्रतिमा घर लाईं शिल्पा शेट्टी
गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले यानी रविवार, 13 सितंबर को शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में बप्पा का स्वागत किया। एक्ट्रेस अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले बप्पा की प्रतिमा घर लाई हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें छाई हैं। सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने भी एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को बप्पा का स्वागत करते देखा जा सकता है। पिस्ता ग्रीन सूट में शिल्पा चप्पल उतारकर कार से बप्पा को उतारती हैं और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ बप्पा की प्रतिमा का स्वागत घर में किया।
शिल्पा शेट्टी ने बीते साल नहीं मनाया था गणेशोत्सव
शिल्पा शेट्टी हर साल धूमधाम से गणेश उत्सव मनाती हैं और बप्पा को लेकर उनकी आस्था से हर कोई वाकिफ है। लेकिन, बीते साल यानी 2025 में शिल्पा के परिवार ने ये पर्व सेलिब्रेट नहीं किया। दरअसल, अभिनेत्री के परिवार में शोक के चलते वह ये परंपरा पिछले साल जारी नहीं रख सकीं। परंपराओं के अनुसार, घर में कोई शोक होने पर 13 दिनों तक कोई पूजा-पाठ नहीं होती है, इसी कारण शिल्पा शेट्टी भी पिछले साल बप्पा का स्वागत नहीं कर सकीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की थी।
ये सेलिब्रिटी भी बप्पा का करते हैं स्वागत
शिल्पा शेट्टी ही नहीं, बॉलीवुड में कई सितारे हैं जो गणपति उत्सव के दौरान अपने घर में बप्पा का स्वागत करते हैं। सोनू सूद, अर्पिता खान, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, सोनाली बेंद्रे सहित कई सितारे हर साल अपने घर में धूमधाम से बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं। कई टीवी सेलिब्रिटी भी ये पर्व धूमधाम से मनाते हैं।
शिल्पा शेट्टी की पशुपतिनाथ मंदिर यात्रा
शिल्पा शेट्टी अगस्त की शुरुआत में नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए भी पहुंची थीं। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा की झलकियां साझा की थीं, जिसमें वह मंदिर के सामने हाथ जोड़े, पीले रंग के सूट में नजर आईं। उन्होंने इसे अपनी नेपाल डायरीज का हिस्सा बताया और दर्शन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
ये भी पढ़ेंः ब्रेकअप के बाद अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग कैसा है रवीना टंडन का रिश्ता? एक्ट्रेस ने खुद खोले राज
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.