एक बार फिर साथ नजर आए विजय-तृषा
वायरल वीडियो में तृषा जींस, टी-शर्ट और मैरून जैकेट पहने दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कार से उतरकर रेसिंग सर्किट में बने टेंट की तरफ जाती नजर आ रही है। वहीं, एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमिलनाडु के सीएम विजय रेस का आनंद लेते दिखाई दिए हैं। इस दौरान तृषा भी उनके साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ फैंस के बीच हलचल मचने शुरु हो चुकी है। दोनों को एक-साथ देखकर फिर से चर्चाएं तेज हो गईं है।
लंदन में राधिका सरथकुमार के साथ दिखीं तृषा
बता दें कि, सिल्वरस्टोन पहुंचने से पहले तृषा कृष्णन को लंदन में एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार के साथ देखा गया था। राधिका ने तृषा के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई थी। दरअसल, राधिका अजित कुमार की रेस देखने के लिए लंदन गई हैं।
Vijay’s reaction says it all 😭 pic.twitter.com/CUJ5MmXHgN
— Viju Charlie (@vijucharlie) September 12, 2026
विजय और तृषा की डेटिंग की फिर चर्चा
काफी समय से विजय और तृषा कृष्णन के रिश्ते की अफवाहें चल रही हैं। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वैसे इन दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ‘लियो’ में देखने को मिली थी। जिसके बाद इनकी नजदीकियों की चर्चा काफी तेज हुई थी। इन दोनों के एक-साथ एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.