रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ब्रिक्स समिट में सदस्य देशों के बीच एक नए इंश्योरेंस मैकेनिज्म और अनाज बाजार के लिए संयुक्त पहल का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने गंभीर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों से एक समग्र नजरिया अपनाने का अपील की।
कई तरह के प्रतिबंधों का सामना कर रहा है रूस
व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों के बीच ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ ही ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों में आर्थिक वृद्धि के लिए इन नई पहल की पेशकश की। बताते चलें कि G-7 देशों, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने पश्चिमी कंपनियों पर रूसी कच्चे तेल का ट्रांसपोर्ट करने वाले किसी भी जहाज का इंश्योरेंस करने पर कुछ शर्तों के साथ प्रतिबंध लगा रखा है।
रूस का कच्चे तेल का एक्सपोर्ट बुरी तरह से प्रभावित
इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़े इन प्रतिबंधों ने रूस के कच्चे तेल के एक्सपोर्ट को बुरी तरह से प्रभावित किया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में कहा, ”हमारे पास पूंजी, श्रम और प्रौद्योगिकियों की आवाजाही के स्वतंत्र मार्ग हैं। वास्तव में, हम बाहरी दबाव की परवाह किए बिना काम कर सकते हैं।”
भविष्य के लिए कुछ आशाजनक पहलें
दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शामिल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ज्यादा विवरण दिए बिना कहा, ”भविष्य के लिए हमारे पास कुछ आशाजनक पहलें हैं, जैसे इंश्योरेंस मैकेनिज्म तैयार करना और अनाज बाजार बनाना। ये रूस के प्रस्ताव हैं, और हम अन्य सभी सदस्य देशों को इनका लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हैं।”
राष्ट्रपति पुतिन ने की NDB के कामकाज की सराहना
राष्ट्रपति पुतिन ने नव विकास बैंक (NDB) के कामकाज की भी सराहना की और कहा कि ये 140 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की परियोजनाओं का प्रबंधन कर रहा है। बताते चलें कि एनडीबी ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है।
अपने-अपने देश के लिए रवाना हुए पुतिन और जिनपिंग
रविवार को ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रविवार को नई दिल्ली से अपने-अपने देश के लिए वापस रवाना हो गए। इन दोनों नेताओं के अलावा, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली भी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद दिल्ली से रवाना हो गए हैं।
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में जारी रहेगी गिरावट या अब लौटेगी तेजी, जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.