दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को तीसरे मैच में नामीबिया को 171 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
हरमन और कॉनर के बीच 150 रन की साझेदारी
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को जॉर्डन हरमन और कॉनर एस्टरहाउजन की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी हुई। 21वें ओवर में वाल्डो स्मिथ ने जॉर्डन हरमन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉर्डन हरमन ने 59 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 77 रनों की पारी खेली। 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस ने छक्का लगाकर दक्षिण अफ्रीका को यह बड़ी जीत दिलाई। कॉनर एस्टरहाउजन ने 68 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 68) रनों की पारी खेली। वाल्डो स्मिथ नामीबिया की ओर एकमात्र सफल गेंदबाज रहे।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी कर रही नामीबिया को 36.2 ओवरों में 156 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। माइकल वैन लिंगेन (दो) और यान फ्रायलिंक (दो) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद ऐलेक्जेंडर बूजीग-फॉलशेंक और लॉरेन स्टीनकैंप की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। 21 ओवर में फोर्टेन ने लॉरेन स्टीनकैंप (23) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर में ऐलेक्जेंडर बूजीग-फॉलशेंक (31) रनआउट हो गये।
ब्योर्न फोर्टेन चार विकेट लिए
23वें ओवर में फोर्टेन ने जेरार्ड इरास्मस (तीन) रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे ज़ेन ग्रीन (33) रन को छोड़कर नामीबिया का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। मैक्स हाइंगो (20) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने इस दौरान छह गेंदों का सामना किया और दो चौके और दो छक्के लगाये। 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर वेना मफाका ने जेन ग्रीन (33) रन को आउट कर नामीबिया की पारी का 156 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्योर्न फोर्टेन चार विकेट लिये।, वेना मफाका और ए पीटर को दो-दो विकेट मिले। कॉर्बिन बॉश ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.