साइकोलॉजी के मुताबिक मजबूत इंसान बनना है तो खुद के बारे में कुछ बातों को कभी भी किसी के सामने नहीं बोलना चाहिए। जैसे ये 7 बातें हैं जिन्हें भूलकर भी किसी को ना बताएं। ये आपके व्यक्तित्व को कमजोर बना देती है।
साइकोलॉजी के मुताबिक इन 7 बातों को कभी भी दूसरों से नहीं बताना चाहिए
अपनी इनसिक्योरिटी और ट्रिगर प्वाइंट
कभी भी खुद की सबसे बड़ी कमजोरी के बारे में दूसरों को नहीं बताना चाहिए। जब आप अपनी इनसिक्योरिटीज और ट्रिगर प्वाइंट को दूसरों के सामने बता देते हैं तो डर है कि भविष्य में वो आपकी उन्हीं ट्रिगर प्वाइंट और कमजोरी की मदद से आपको कमजोर बनाने की कोशिश करे। अक्सर बुरे लोग आपकी बताई गई जानकारियों का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। यहीं नहीं कई बार भले ही सामने वाला आपकी कमजोरियों को जानकर आपका बुरा ना करें लेकिन उन कमजोरियों से वो आपको लो कॉन्फिडेंस वाला समझने लगता है।
अपने भविष्य के लक्ष्य और बगैर पूरा किए कोई प्लान
अगर आपने खुद के लिए कोई लक्ष्य तय कर रखा है या आपका कोई विजन है जिसे आप पूरा करने की कोशिश में लगे हैं तो इसके बारे में सबको नहीं बताना चाहिए। साइकोलॉजिस्ट इसे सोशल रियलिटी इफेक्ट कहते हैं। जब आप समय से पहले कोई बड़ा लक्ष्य दूसरों से शेयर करते हैं, तो पॉजिटिव सोशल रिएक्शन आपके दिमाग को डोपामाइन का नकली एहसास देता है। आपको ऐसा महसूस होता है कि आपने पहले ही कुछ बड़ा हासिल कर लिया है, जो काम पूरा करने के लिए जरूरी अंदरूनी मोटिवेशन को बहुत कम कर देता है। इसलिए अपने लक्ष्य और प्लान को दूसरों के सामने ना बताएं।
पिछली भूल के बारे में
अगर आप अपनी पिछली भूल के बारे में बार-बार बताते हैं, बात करते हैं तो लोग आपकी आज की सिचुएशन और फैसलों पर भी संदेह करने लगते हैं। लोग आपकी पर्सनैलिटी को उसी गलती के हिसाब से जज करते हैं, भले ही आज आप कितने ही बदल गए हों और हार्ड वर्क करने लगे हो। इसलिए भूलकर भी अपनी पिछली भूल को हर किसी के सामने ना बोलें।
फाइनेंशियल स्ट्रगल
अपने बैंक बैलें, कर्जे और अचानक हुए फाइनेंशियल लाभ के बारे में लोगों को नहीं बताना चाहिए। साइकोलॉजी कहती है कि अगर आप अपने पैसों के स्ट्रगल के बारे में लोगों को बताते हैं तो लोग आपको बोझ समझने लगते हैं। वहीं अगर अपने पैसों को बखानते हैं तो काफी सारे लोग आपसे जलन और दुश्मनी कर सकते हैं। इसलिए अपनी फाइनेंशियल स्थिति किसी के सामने बिल्कुल क्लियर नहीं बतानी चाहिए और ना ही कोई रिश्ता पैसों पर टिकता है। रिश्ते केवल आपसी सम्मान पर टिके होते हैं।
परिवार से जुड़े दुख और तकलीफ
आपके परिवार में क्या हो रहा है इस बारे में हर किसी को बताना जरूरी नहीं। फैमिली ड्रामा, झगड़े, तकलीफ इन सबके बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए।
मन की नाराजगी और द्वेष
साइकोलॉजिकली, जो लोग आपको लगातार दूसरों के बारे में शिकायत करते हुए सुनते हैं, वे मान लेंगे कि आप भी उनके पीठ पीछे ठीक यही करते हैं। लगातार शिकायतें करते रहने से आपके आस-पास रहने वाले लोग थक जाते हैं और हाई-वैल्यू लोग आपसे दूर हो जाते हैं।
अपनी अच्छे कर्म किसी को ना बताएं
आपने किसी के साथ अच्छा कर्म किया, दान-दक्षिणा दी तो इसके बारे में किसी को ना बताएं। अगर आप कुछ दिखावे के लिए अच्छा कर्म करते हैं तो भी ये दूसरों के सामने ढोंग के रूप में प्रकट होता है और लोग आपके बारे में गलत राय बना लेते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.