रेवन्यू और EBITDA में भी बढ़ोतरी
कंपनी के ऑपरेशनल रेवन्यू में भी इजाफा हुआ है। जून क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 13033 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय 7591 करोड़ रुपये रहा था। हिन्दुस्तान जिंक का ऑपरेटिंग मार्जिन 38 प्रतिशत से बढ़कर एक साल में 52 प्रतिशत पहुंच गया है। बता दें, EBITDA के मोर्चे पर भी अच्छी सफलता मिली है। हिन्दुस्तान जिंक का कुल EBITDA पहले क्वार्टर में 8050 करोड़ रुपये रहा है। पिछली बार यह 3859 करोड़ रुपये रहा था।
किस सेगमेंट ने किया अच्छा प्रदर्शन
हिन्दुस्तान जिंक के लिए लेड, जिंक और सिल्वर भी सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। Lead और जिंक का रेवन्यू 6116 करोड़ रुपये से बढ़कर 9146 करोड़ रुपये रहा है। सिल्वर का रेवन्यू भी पहले क्वार्टर में बढ़ा है। पहली तिमाही की दौरान चांदी से कुल 3839 करोड़ रुपये का रेवन्यू करने को कहा था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Hindustan Zinc Share Price)
कंपनी के शेयर आज बीएसई में 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 531.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। बीते 6 महीने के दौरान हिन्दुस्तान जिंक के शेयरों का दाम 23 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 19.30 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
3 साल में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 67 प्रतिशत और 10 साल में 174 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
लगातार डिविडेंड भी देती रही है कंपनी
हिन्दुस्तान जिंक उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है जो निवेशकों लगातार डिविडेंड देती आ रही है। आखिरी बार कंपनी के शेयर इसी साल अप्रैल के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड मिला था। इससे पहले 2025 में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवशकों को एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड मिला था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.