वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने अल्जारी जोसेफ के टीम में शामिल नहीं होने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज ने चुने जाने से इनकार कर दिया है
कोच सैमी ने किया खुलासा
सैमी ने सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”हमारे लिए यह एक बड़ा नुकसान है। जोसेफ ने टीम में चुने जाने से इनकार कर दिया है। यही सच है। ” कोच ने कहा, ”उन्हें चुना गया था। मेरा मतलब है, वह चोट से वापसी कर रहे हैं। और उसके बाद कुछ कारणों से उन्होंने चयन से इनकार कर दिया। यह फैसला मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। मैं इसे निदेशकों पर छोड़ता हूं कि वे इसका कोई समाधान निकालें कि अनुबंधित खिलाड़ी चुने जाने से इनकार करते हैं तो क्या होगा। ” जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए 42 टेस्ट खेले हैं और 130 विकेट लिए हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाजी लाइन-अप में शमार जोसेफ़, केमार रोच, जेडन सील्स और ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और कीमो पॉल शामिल हैं, जबकि स्पिन के लिए जोमेल वारिकन, नए खिलाड़ी जोशुआ बिशप और कप्तान रोस्टन चेज़ जैसे विकल्प मौजूद हैं। सैमी ने कहा, “मैं बस इतना कह सकता हूँ कि हमारे पास ऐसी बॉलिंग लाइन-अप है जो 20 विकेट ले सकती है। टेस्ट मैच जीतने के लिए यही पहली जरूरत होती है।”
बॉलिंग में टक्कर दी
उनसे पूछा गया था कि क्या वेस्ट इंडीज के पास पाकिस्तान का मुकाबला करने की क्षमता है। हमने इसे न्यूजीलैंड में देखा। हमने इसे ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी देखा। हमने बॉलिंग में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दी। हमने न्यूजीलैंड को भी बॉलिंग में टक्कर दी। और बल्लेबाजों ने जो मेहनत और भरोसा दिखाया है, उसका असर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साफ दिखेगा। आप देखेंगे कि खेल में ज्यादा निरंतरता आ रही है। दूसरा टेस्ट दो अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने पाकस्तान के खिलाफ 25 जुलाई से छह अगस्त होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गुरुवार को घोषित 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशन को जगह दी है।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टंडीज की टीम- रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैगनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, शामार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.