हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति के पांगी-उदयपुर मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। यहां एक टाटा सूमो गाड़ी के ऊपर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं। लाहौल स्पीति पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल, लाहौल स्पीति पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी से करीब 60-70 किमी दूर कुडूनाला के पास यह घटना हुई। चलती टाटा सूमो पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाला गया है।
भरमौर के विधायक जनक राज ने बताया कि हमने चम्बा और लाहुल स्पीति जिलाधीश महोदय से राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया है और घटनास्थल के लिए पुलिस और बचाव दल रवाना हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग चंबा के रहने वाले थे। हादसा उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास हुआ। यहां अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी मलबे में दब गई। एक घायल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश के लिए पुलिस और बचाव दल अभियान चला रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?
चंबा के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विजय कुमार सकलानी ने कहा, “पीड़ित लाहौल-स्पीति की ओर जा रहे थे, तभी टिंडी के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा उनकी गाड़ी पर गिर गया। इस वजह से, लगभग तेरह लोगों की जान चली गई। हमारी टीम एक्सीडेंट वाली जगह पर पहुंच गई है, जिन लोगों को बचाया गया है, उनका मेडिकल इलाज चल रहा है। लाहौल-स्पीति की टीम बचाव और राहत के कामों में मदद कर रही है।”
सड़क खुलते ही रवाना हुए थे यात्री
उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई।
एक घायल को निकाला गया, बाकी की तलाश जारी
अब तक बचाव दल ने मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है और मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन ने फिलहाल घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या और हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। इससे पहले चंबा में भी एक ट्रक 800 मीटर गहरी खाई के ऊपर लटक गया था, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के चलते हादसा टल गया।
(चंबा से सुभाष महाजन और कपिल ठाकुर की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
नैनीताल से भूस्खलन का डरावना वीडियो, लुढ़कते हुए आए पत्थर, सुरक्षा दीवार तोड़ घरों तक पहुंचे
असम के 11 जिलों में बाढ़, अब तक 41 की गई जान, 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित, बचाव में उतरी सेना
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.