High Cholesterol Control: हाई कोलेस्ट्रॉल को सामान्य स्तर तक लाने में कुछ महीनों का वक्त लगता है. अगर आप प्रॉपर दवा के जरिए भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करते हैं, तो इसमें करीब 3 से 4 सप्ताह का वक्त लगता है. सिर्फ लाइफस्टाइल और खानपान से इसे कम करने में 2-3 महीनों का वक्त लग सकता है. कोलेस्ट्रॉल अचानक कम नहीं होता है, बल्कि धीरे-धीरे घटता है.
दवा से कोलेस्ट्रॉल करने में भी करीब 1 महीने का वक्त लगता है.
नियमित एक्सरसाइज भी कोलेस्ट्रॉल कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मॉडरेट इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को 12 महीनों में लगभग 20% तक घटाया जा सकता है. रोजाना 20-30 मिनट की एक्टिविटी को दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा स्मोकिंग छोड़ने से 2 से 3 हफ्तों के भीतर खून की स्टिकनेस कम होने लगती है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल का असर घटता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बेहतर काम कर पाता है.
जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत ज्यादा होता है, उनके लिए सिर्फ लाइफस्टाइल और खानपान से इसे कंट्रोल करना मुश्किल होता है. ऐसे मरीजों को डॉक्टर कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाएं जैसे स्टैटिन्स लेने की सलाह देते हैं. स्टैटिन्स लिवर में काम करने वाले विशेष एंजाइम को टारगेट करती है और 3 से 4 हफ्तों में कोलेस्ट्रॉल कम करना शुरू कर देती है. हालांकि इन्हें नियमित रूप से लेना जरूरी है, क्योंकि दवा बंद करने पर कोलेस्ट्रॉल दोबारा बढ़ सकता है.
अगर स्टैटिन्स मरीज पर पर्याप्त असर न दिखाएं, तो डॉक्टर अन्य दवाओं का विकल्प भी दे सकते हैं. नई दवा शुरू करने के लगभग 3 महीने बाद ब्लड टेस्ट कराना जरूरी होता है, ताकि यह पता चल सके कि दवा और उसकी मात्रा सही है या नहीं. इसे ट्रीटमेंट की जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है. कुल मिलाकर कोलेस्ट्रॉल कम करना एक लंबी प्रक्रिया है. धैर्य और निरंतरता ही दिल को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकती है.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.