दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया है. आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी डेथ ओवरों में तबाही मचाते हुए दिल्ली को जीत दिलाई और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी. दिल्ली की टीम ने 211 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर लिया.
एक समय दिल्ली कैपिटल्स की जीत के सिर्फ 9 प्रतिशत चांस थे. अक्षर पटेल का विकेट गिरने के बाद एकदम से दिल्ली हार की ओर बढ़ने लगी थी. अक्षर जब 30 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए, तब दिल्ली का स्कोर 14 ओवर में 138/5 था. अंतिम 5 ओवरों में DC की टीम को जीत के लिए 68 रन बनाने थे.
मिलर-आशुतोष ने पलटा मैच
आखिरी 5 ओवरों में दिल्ली को 68 रन बनाने थे, इसकी जिम्मेदारी डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा ने उठाई. पहले डेविड मिलर ने बल्लेबाजी में गीयर बदला. एक समय मिलर 20 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे थे और 7 गेंद बाद वो अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके थे. मिलर 51 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दिल्ली की मुश्किल कम नहीं हुई थी.
आखिरी 3 ओवरों में दिल्ली को 36 रन बनाने थे. तभी आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने मार्कस स्टोइनिस के ओवर में 19 रन कूट डाले, जिसमें एक चौका और 2 छक्के आए. आखिरी 12 गेंदों में 17 रन चाहिए थे. यश ठाकुर के ओवर में आशुतोष शर्मा का विकेट गिरने से पहले 11 रन आ चुके थे. आशुतोष 10 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए. आकिब नबी ने आकर नो-बॉल पर चौका जड़ दिया और फिर फ्रीहिट पर छक्का लगाते हुए दिल्ली की जीत सुनिश्चित की.
यह भी पढ़ें: प्रियांश आर्य ने तूफानी बैटिंग से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीद कायम
दिल्ली कैपिटल्स के अब 12 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और उसकी प्लेऑफ की उम्मीद अब भी बनी हुई है. हालांकि प्लेऑफ में जाना उसके लिए आसान नहीं होगा. अगर दिल्ली को प्लेऑफ का टिकट कटाना है तो अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और साथ ही यह उम्मीद भी करनी होगी कि बाकी मुकाबलों का परिणाम उसके पक्ष में जाए.
यह भी पढ़ें:
IPL डेब्यू से पहले मार दी डबल सेंचुरी, पंजाब किंग्स के Ben Dwarshuis ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.