ODI क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को लेकर अहम तारीख सामने आ गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC और क्रिकेट साउथ अफ्रीका यानी CSA जल्द ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान करेंगे। टूर्नामेंट के शेड्यूल के ऐलान की तारीख और शहर के नाम का खुलासा हो गया है। बता दें, वर्ल्ड कप 2027 का अगले साल आयोजन होना है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC और CSA मिलकर गुरुवार यानी 1 अक्टूबर को केपटाउन में 2027 ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करेंगे। यह कार्यक्रम टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक एक साल पहले होगा। इसी मौके पर वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिसके तहत फैंस टिकट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 2027 का ODI वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 को होने की उम्मीद है, जबकि फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा। यानी क्रिकेट फैंस को करीब डेढ़ महीने तक ODI क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 10 टीमों की तस्वीर 30 सितंबर तक साफ हो जाएगी। मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे जगह मिलेगी, जबकि बाकी आठ टीमें ICC की ODI रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई करेंगी। मौजूदा स्थिति में भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश रैंकिंग के जरिए जगह बनाने की स्थिति में हैं।
4 टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए करेंगी एंट्री
साउथ अफ्रीका के मेजबान होने की वजह से रैंकिंग में 9वें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश को भी सीधे क्वालीफिकेशन मिल जाएगा। वहीं, वेस्टइंडीज को क्वालीफायर के रास्ते से वर्ल्ड कप में जगह बनानी होगी। चार अन्य टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए मुख्य प्रतियोगिता में पहुंचेंगी। शेड्यूल जारी होने के दौरान इन टीमों को फिलहाल क्वालीफायर 1, 2, 3 और 4 के नाम से शामिल किया जाएगा। ICC 1 अक्टूबर को वर्ल्ड कप टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया भी शुरू करेगा। हालांकि, 1 अक्टूबर से टिकटों की सीधे खरीदारी शुरू नहीं होगी। फैंस को पहले टिकट बैलेट के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा और इसके बाद प्रक्रिया के जरिए टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।
तीन चरणों में होगा टूर्नामेंट
2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी पहले के टूर्नामेंट से अलग और काफी दिलचस्प होगा। सेमीफाइनल और फाइनल से पहले प्रतियोगिता को तीन चरणों में बांटा गया है। शुरुआत 14 क्वालीफाई करने वाली टीमों में से सबसे निचली रैंक वाली तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज से होगी। तीनों टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी और शीर्ष पर रहने वाली टीम अगले दौर में पहुंचेगी।
दूसरे दौर में 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी। दोनों ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी और कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें अगले चरण में जाएंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में बची टीमों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम भी सुपर-7 चरण में पहुंचेगी।सुपर-7 में कुल 21 मुकाबले होंगे और सभी टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर एक-दूसरे से भिड़ेंगी। यहां शीर्ष चार टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। सेमीफाइनल में सुपर-7 की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना चौथे स्थान वाली टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगे।
यह भी पढ़ें:
एशियन गेम्स 2026 के बीच आई बुरी खबर, बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो हुए बाहर
पाकिस्तान टूर से बाहर हुए धाकड़ अंग्रेज बल्लेबाज जोस बटलर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी खेलना मुश्किल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.