Image: Freepik
Image: Freepik
ऐसे तैयार करें मसाला: सबसे पहले एक पैन में मूंगफली, तिल, जीरा और सौंफ को हल्का भून लें। जब इनसे खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। अब इन्हें ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें।
Image: Social Media
इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर और नमक मिलाकर मसाला तैयार कर लें। यही मसाला भरवां बैंगन का असली स्वाद बढ़ाता है।
Image: Freepik
अब छोटे बैंगनों को धोकर बीच में चीरा लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि बैंगन पूरी तरह कटे नहीं। तैयार मसाले को चम्मच की मदद से बैंगनों के अंदर अच्छी तरह भर दें।
Image: Freepik
भरवां बैंगन बनाने की विधि: एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब इसमें मसाले भरे बैंगन धीरे-धीरे रखें। गैस की आंच धीमी रखें और कढ़ाई को ढक दें।
Image: AI
हर 2-3 मिनट में बैंगनों को पलटते रहें ताकि वे चारों तरफ से अच्छे से पक जाएं। करीब 15-20 मिनट में बैंगन नरम हो जाएंगे और मसालों की खुशबू पूरे किचन में फैलने लगेगी।
Image: AI
अगर आपको ग्रेवी वाली सब्जी पसंद है तो इसमें थोड़ा टमाटर-प्याज का मसाला भी डाल सकते हैं। सरसों के तेल में बनाने से इसका स्वाद और भी ढाबा स्टाइल लगता है। ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Image: Social Media
ढाबा स्टाइल भरवां बैंगन का मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसे आप रोटी, पराठा या बाजरे की रोटी के साथ भी खा सकते हैं। घर के लोग एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.