चाय की छन्नी का लगातार इस्तेमाल किए जाने से छेद ब्लॉक हो जाते हैं। छन्नी के छेदों में चाय की पत्ती जमा होने लगती है और चाय का निकलना बंद हो जाता है। ऐसे में छन्नी को खराब समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है। आप चाय की छन्नी को आसानी से साफ करके इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि चाय की छन्नी के बंद हुए छेद सिर्फ स्क्रबर या जूने से साफ नहीं हो पाते हैं। इसके लिए आपको बड़े काम की ये ट्रिक पता होना चाहिए, जिससे बिना घिसे और रगड़े मिनटों में चाय की छन्नी साफ हो जाएगी। इससे छन्नी का एक एक छेद पूरी तरह से क्लीन हो जाएगा और इसके लिए मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। आइये जानते हैं चाय की छन्नी को साफ करने का आसान तरीका क्या है?
बिना घिसे रगड़े चाय की छन्नी कैसे साफ करें?
चाय की छन्नी साफ करने की ये ट्रिक सिर्फ स्टील की छन्नी के साथ अपनाएं। इसके लिए चाय की पत्ती से बंद हो चुकी छन्नी लें। गैस जलाएं और छन्नी को पकड़कर धीरे-धीरे घुमाते हुए गैस की फ्लेम पर जलने दें। कुछ ही देर में छन्नी से धुआं निकलने लगेगा और छन्नी लाल होने लगेगी। जब आपको लगे कि धुआं कम होने लगा है छन्नी के सारे छेद खुल गए हैं तो इसे ठंडे पानी में डाल दें। अब छन्नी को नॉर्मल स्क्रबर और साबुन की मदद से साफ कर लें। इस ट्रिक से स्टील की छन्नी का रंग हल्का काला हो जाता है, लेकिन एक एक छेद साफ हो जाते हैं। छन्नी का कालापन इस्तेमाल करते हुए एक दो दिन में साफ हो जाता है। अब जब भी आपकी चाय की छन्नी के छेद बंद हो जाएं तो इसी ट्रिक से क्लीन कर लें। इससे आपका काम आसान हो जाएगा।
प्लास्टिक की छन्नी कैसे साफ करें?
प्लास्टिक की छन्नी को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा, विनेगर, नमक और गर्म पानी का घोल बना लें। इस घोल में छन्नी को डुबा दें और कुछ देर पड़े रहने दें। अब स्क्रबर और ब्रश की मदद से छन्नी को क्लीन कर लें। इस तरह छन्नी आसानी से साफ हो जाएगी। अगर छन्नी में कुछ चिकनाई लगी है तो इसके लिए पहले गर्म पानी में छन्नी को डाल दें। इसके बाद जो घोल तैयार किया है उसमें छन्नी को डुबाकर रखें और साफ कर लें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.