सावन पूरी तरह से भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस महीने में भक्त भगवान शिव को खुश करने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यहां हम 5 ऐसे पौधे बता रहे हैं जिन्हें भोलेनाथ का फेवरेट माना जाता है।
1) चंपा के फूल
चंपा के फूल भगवान शिव को प्रिय माने जाते हैं इसलिए इन्हें भोलेनाथ को अर्पित किया जा सकता है। अगर आप अपनी बालकनी में इसे लगाना चाहते हैं तो ये एक एक बेहतरीन पौधा है। चंपा की बेहतरीन ग्रोथ और ढेरों फूलों के लिए रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है। इसलिए बालकनी के उस कोने में इसे लगाएं जहां धूप अच्छी आती हो।
2) शमी का पौधा
शमी के पौधे में औषधीय गुण होते हैं और इसके पत्तों को भोलेनाथ को चढ़ाया जाता है। सावन के महीने के शुरू होने से पहले आप इस पौधे को घर में लगा सकते हैं। यह एक मरुस्थलीय पौधा है,इसलिए इसे छाया में न रखकर घर की बालकनी या छत पर रखें। इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त सीधी धूप मिले।
3) बेल का पौधा
बेलपत्र भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। शिवलिंग की पूजा करने के लिए इस फल को जरूर चढ़ाया जाता है। आप बड़े ग्रो बैग में इस पौधे को बालकनी में लगा सकते हैं। अगर घर के बाहर कोई खाली जगह है तो वहां भी इसे लगाया जा सकता है।
4) कनेर का पौधा
पीले और सफेद कनेर के फूल भगवान शिव की पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं। मान्यता है कि कनेर के फूल अर्पित करने से साधक को सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति की मिलती है। इसे घर पर लगा रहे हैं तो याद रखें कि कनेर धूप में सबसे अच्छा रहता है। इसे घर की ऐसी खुली जगह या छत पर रखें जहां भरपूर धूप आती हो।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.