जर्मनी में बर्लिन प्राइड परेड के दौरान इस्लामिक चरमपंथी व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं। आरोपी ने कार्यक्रम स्थल के पास एक वैन से कई लोगों को टक्कर मार दी और बड़े धारदार चाकू/खंजर से हमला कर दिया। जांच टीम ने हमला करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि यह इस्लामी चरमपंथी आतंकी हमला था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। शनिवार रात हुए हमले का आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जांच टीम ने आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आरोपी की तलाश के लिए नोटिस जारी किया और लोगों को अब्दुल बल्लूट से सावधान रहने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि अब्दुल जर्मनी का नागरिक है और उसका संबंध लेबनान से भी है। उन्होंने कहा कि वह हथियारबंद है और खतरनाक साबित हो सकता है। हाल ही में एक वायरल वीडियो में महिला ने जर्मनी की मेडिकल व्यवस्था के बारे में बताया था।
सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था आरोपी
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने प्राइड महोत्सव के समापन कार्यक्रम स्थल पर वैन से कुचलकर कई लोगों को घायल किया। गृह मंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंट ने कहा, “यहां हम जो कुछ भी देख रहे हैं, उससे यही संकेत मिलता है कि हम एक इस्लामी आतंकी हमले से निपट रहे हैं।” डोब्रिंट ने बताया कि कुल 29 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति पहले भी कई अपराधों में शामिल होने के कारण अधिकारियों की नजर में था। हालांकि, उन्होंने उन अपराधों के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह जर्मनी की राजधानी में कट्टरपंथी और इस्लामी चरमपंथी समूहों से जुड़े होने के कारण भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था।
बर्लिन दोषी ठहराया जा चुका है आरोपी
डोब्रिंट ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को अतीत में बर्लिन में दोषी ठहराया गया था, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसे किस मामले में दोषी ठहराया गया था। संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस ने शहर में अभियान चलाया। इसमें रविवार तड़के बर्लिन के श्योनेबर्ग प्रांत में एक अपार्टमेंट की तलाशी भी ली गई, लेकिन पुलिस ने बताया कि वहां कोई नहीं मिला। इस बीच चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने शनिवार को हुए घातक हमले के बाद जर्मनी के लोगों से कहा कि वे समाज में आपसी फूट और डर का माहौल पैदा करने वाली बातों से बचें। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।
लोगों से घटनास्थल खाली करने की अपील
पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लोगों से घटनास्थल तुरंत खाली करने की अपील की, ताकि एंबुलेंस और दमकल कर्मी राहत एवं बचाव कार्य कर सकें। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे एक सफेद रंग की वैन टियरगार्टन पार्क में घुस गई। यह पार्क उस सड़क के पास है, जहां से कुछ समय पहले प्राइड मार्च गुजरा था। वैन ने कई लोगों को टक्कर मारी और बाद में एक पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक महिला की मौत हो गई। बर्लिन की दमकल सेवा ने कहा कि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह से ही बर्लिन में प्राइड परेड और एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के अन्य कार्यक्रमों की सुरक्षा के लिए 2,200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
पुलिस ने चश्मदीदों से मदद मांगी
बर्लिन के मेयर काई वेगनर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे स्वतंत्र और उदार समाज पर हमला है। मुझे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि वे चौबीसों घंटे काम कर इस मामले की जांच करेंगी।” इस बीच, अधिकारियों ने घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने और उनके पास मौजूद वीडियो या तस्वीरें पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की। जर्मनी में क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे के नाम से आयोजित होने वाली बर्लिन की प्राइड परेड में भाग लेने के लिए शनिवार को लाखों लोग पहुंचे थे। यह यूरोप के सबसे बड़े एलजीबीटीक्यू प्लस आयोजनों में से एक है। (एपी इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.