एक बेहतरीन गायक, गीतकार और संगीतकार रहे भूपेन हजारिका का 08 सितंबर को जन्म हुआ था। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और देश के सबसे ऊंचे नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानिक किया गया था। हजारिका असमिया भाषा के लेखक और असम संगीत के अच्छे जानकार थे। वहीं भूपेन हजारिका ने अपने गानों के अलावा अपनी निजी जिंदगी से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उनका नाम एक समय पर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के साथ जुड़ा था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर भूपेन हजारिका के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
असम के सादिया में 08 सितंबर 1926 को भूपेन हजारिका का जन्म हुआ था। वह ‘ब्रह्मपुत्र के कवि’ के नाम से भी मशहूर थे। हजारिका को संगीत विरासत में मिला था। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना लिखा था और उसको गाया था। वहीं 12 साल की उम्र में उन्होंने असमिया भाषा की फिल्म ‘इंद्रमालती’ में काम किया।
इसे भी पढ़ें: Asha Bhosle Birth Anniversary: Lata Mangeshkar से तल्खी और RD Burman का साथ, जानें Asha Bhosle का Iconic Career
असमिया भाषा से हिंदी तक का सफर
उन्होंने खुद को सिर्फ असम तक ही सीमित नहीं रखा। वह इससे बाहर निकले और हिंदी में छा गए। हजारिका ने हिंदी में ‘दिल हूम हूम करे’ गाना गाया। इस गाने को लोगों द्वारा पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने ‘ओ गंगा तू बहती है क्यों’ गाया, जिससे हजारिका का जादू चला। फिर उन्होंने असमिया के अलावा हिंदी और बांग्ला समेत कई अन्य भाषाओं में गाने गाए। भूपेन हजारिका ने फिल्म ‘गांधी टू हिटलर’ में भजन ‘वैष्णव जन’ गाया था।
भूपेन हजारिका के सबसे फेमस गानों में ‘ओ गंगा बहती हो क्यों’, ‘दिल हूम हूम करे’, ‘मोई एटी जाजाबर’ और ‘मानुहे मानुहर बाबे’ सहित कई बेहतरीन गाने शामिल हैं। वह अपने गाने खुद लिखते थे और गाते थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों या नाटकों के किरदारों को ध्यान में रख कर कई गीत लिखे थे।
मृत्यु
वहीं 05 नवंबर 2011 को 85 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.