भारत में देखने-घूमने के लिए काफी कुछ है और भारतीयों के लिए कही भी आने-जाने के लिए रोक-टोक नहीं है लेकिन देश में 5 स्थान ऐसे हैं, जहां पर भारतीयों के जाने पर प्रतिबंध है। चलिए आपको इन जगहों और इसके पीछे का कारण बताते हैं।
1. फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश
2. साकुरा रयोकान, अहमदाबाद
अहमदाबाद में साकुरा रयोकान नाम का जापानी कैफे है, जहां पर भारतीयों को एंट्री नहीं मिलती है। इस रेस्टोरेंट को भारतीय ही चलाता है लेकिन यह जापानी रेस्टोरेंट है, जहां पर सिर्फ जापानी लोगों को ही एंट्री मिलती है। इसके पीछे काफी विवाद हुआ और फिर इसका कारण जापानी ग्राहकों के लिए एक खास माहौल बनाए रखने और महिला स्टाफ के साथ कथित दुर्व्यवहार या घूरने जैसी शिकायतों को वजह बताया गया था।
3. फॉरेनर्स-ओनली बीच, गोवा
गोवा बीचेस के लिए मशहूर है और यहां हर साल हजारों लोग घूमने आते हैं, जिसमें विदेशी भी शामिल होते हैं। यहां पर कुछ ऐसे बीच हैं, जहां पर सिर्फ विदेशियों को एंट्री मिलती है और भारतीयों को रोकने पर बवाल हो चुका है। इसका कारण बताया गया था कि यहां विदेशी महिलाएं पर्यटक वेस्टर्न ड्रेसेज में होती हैं और यहां भारतीय आकर उनके साथ छेड़खानी करते हैं। इसलिए इन घटनाओं से बचने के लिए यहां के लोगों ने ये फैसला लिया है।
4. रेड लॉलीपॉप इन, चेन्नई
तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित रेड लॉलीपॉप इन होटल अपनी “भारतीयों का प्रवेश वर्जित” नीति के कारण विवादों में कई बार घिर चुका है। यह होटल केवल उन विदेशी पर्यटकों के लिए है, जो पहली बार भारत आ रहे हैं। यहां पर भारतीयों के प्रवेश को वर्जित किया गया है।
5. ब्रॉडलैंड्स होटल, चेन्नई
चेन्नई का ब्रॉडलैंड्स होटल लंबे समय से विदेशियों के बीच काफी फेमस रहा है। यह होटल उस समय चर्चा में आ गया जब यहां पर भारतीयों को कमरा न देने की शिकायत की गई। पुरानी रिपोर्ट्स में कहा गया कि होटल में विदेशी पासपोर्ट रखने वाले यात्रियों को भी ठहरने की सुविधा मिलेगी। यहां पर भारतीय मेहमानों के लिए प्रवेश या ठहरने को लेकर अलग नीति अपनाई जाती थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि होटल में नो इंडियन्स नीति लागू थी और केवल विदेशी पासपोर्ट वाले लोगों को कमरा दिया जाता था। हालांकि, होटल ने इसे सिरे से नकार दिया था और इसे विदेशी पर्यटकों को अधिक प्राथमिकता देने वाला प्रतिष्ठान बताते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.