iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro Max की कीमत में कटौती हुई है। अमेजन पर 5,910 रुपए की सीधी बचत मिल रही है। जानें अमेजन या फ्लिपकार्ट, कहां मिल रहा है सस्ता। देखें iPhone 17 Pro Max पर कौन-सा ऑफर ज्यादा फायदेमंद है।
iPhone 17 Pro Max पर अमेजन पर इतने रुपए की छूट
सबसे पहले आपको बता दें कि इस फोन को 1,49,900 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन Amazon पर अभी यह फोन ₹5,910 की सीधी छूट के साथ ₹1,43,990 में बेचा जा रहा है। इसके अलावा खरीदारों को बैंक डिस्काउंट और पुराने iPhone 16 Pro Max को एक्सचेंज करने पर डिस्काउंट मिल रहा है।
iPhone 17 Pro Max पर अमेजन 3,000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है। वहीं जिन यूजर्स के पास पुराना iPhone 16 Pro Max है, वे उसे एक्सचेंज करके करीब 19,000 रुपए तक का अतिरिक्त फायदा हासिल कर सकते हैं। यानी अमेजन पर आपको टोटल 27,910 रुपए की छूट मिल जाएगी।
iPhone 17 Pro Max फ्लिपकार्ट पर मिल रहा इतने रुपए सस्ता
Flipkart पर iPhone 17 Pro Max खरीदने वालों के लिए इस समय कई ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे फोन की कीमत काफी कम हो सकती है। सबसे पहले कंपनी की ओर से फोन की कीमत में ₹2,000 की सीधी कटौती की गई है। इसके बाद ग्राहकों को ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं, अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना iPhone 16 Pro Max स्मार्टफोन है, तो Flipkart पर ₹56,800 तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। यानी टोटल छूट 61,800 रुपए की मिल जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.