नई सीरीज में सबसे ज्यादा ध्यान जिक्सर और जिक्सर SF का नया मेटैलिक ऊर्ट ग्रे + पर्ल ब्लेज ऑरेंज कलर खींचता है। जिक्सर 250, जिक्सर SF 250 और जिक्सर SF 250 FFV को नया ग्लास स्पार्कल ब्लैक + मेटैलिक ऊर्ट ग्रे ऑप्शन मिला है। जिक्सर SF 250 FFV में ग्लास स्पार्कल ब्लैक भी नए कलर के तौर पर जोड़ा गया है।
नई सीरीज में सबसे ज्यादा ध्यान जिक्सर और जिक्सर SF का नया मेटैलिक ऊर्ट ग्रे + पर्ल ब्लेज ऑरेंज कलर खींचता है। जिक्सर 250, जिक्सर SF 250 और जिक्सर SF 250 FFV को नया ग्लास स्पार्कल ब्लैक + मेटैलिक ऊर्ट ग्रे ऑप्शन मिला है। इसके अलावा जिक्सर SF 250 FFV में ग्लास स्पार्कल ब्लैक भी नए कलर के तौर पर जोड़ा गया है।
| सुजुकी जिक्सर की नए कलर ऑप्शन के साथ एक्स-शोरूम कीमतें | ||
|---|---|---|
| मॉडल | कलर ऑप्शन | शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत |
| GIXXER | • Metallic Oort Gray + Pearl Blaze Orange (New) | ₹137,221 |
| • Metallic Triton Blue + Glass Sparkle Black (Existing) | ||
| • Glass Sparkle Black + Metallic Oort Gray (Existing) | ||
| GIXXER SF | • Metallic Oort Gray + Pearl Blaze Orange (New) | ₹140,729 |
| • Glass Sparkle Black + Metallic Oort Gray (Existing) | ||
| • Metallic Triton Blue + Pearl Glacier White (Existing) | ||
| GIXXER 250 | • Glass Sparkle Black + Metallic Oort Gray (New) | ₹184,517 |
| • Metallic Triton Blue + Glass Sparkle Black (Existing) | ||
| • Glass Sparkle Black (Existing) | ||
| GIXXER SF 250 | • Glass Sparkle Black + Metallic Oort Gray (New) | ₹192,768 |
| • Metallic Triton Blue + Pearl Glacier White (Existing) | ||
| • Glass Sparkle Black (Existing) | ||
| GIXXER SF 250 FFV | • Glass Sparkle Black + Metallic Oort Gray (New) | ₹198,476 |
| • Glass Sparkle Black (New) | ||
इस घोषणा पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एंड मार्केटिंग ते वाइस प्रेसिडेंट दीपक मुतरेजा ने कहा, “जिक्सर सीरीज ने अपनी स्पोर्टी स्टाइलिंग और राइडिंग के दिलचस्प मिजाज से अपनी अलग पहचान बनाई है। नए कलर कॉम्बिनेशन लाकर हम इस रेंज को नया लुक दे रहे हैं, जबकि जिक्सर की डिजाइन और परफॉर्मेंस की खूबियां पहले जैसी ही रखी हैं। हमें भरोसा है कि इन बदलावों से ग्राहकों को अपने निजी अंदाज के हिसाब से चुनने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।”
पूरी रेंज में स्पोर्टी परफॉर्मेंस
जिक्सर और जिक्सर SF में 155cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो OBD-2B मानकों के अनुरूप है। यह 13.6 पीएस पावर और 13.8 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इनमें सुजुकी राइड कनेक्ट, LED लाइटिंग, डिस्क ब्रेक और सिंगल चैनल ABS दिए गए हैं। जिक्सर 250 और जिक्सर SF 250 में सुजुकी का 250cc सिंगल सिलेंडर इंजन है, जिसमें सुजुकी ऑयल कूलिंग सिस्टम (SOCS) लगा है। यह 26.5 पीएस पावर और 22.2 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन और डुअल चैनल ABS मिलता है। जिक्सर SF 250 एक फ्लेक्स फ्यूल वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसे जिक्सर SF 250 FFV नाम दिया गया है।
इसे 85% तक इथेनॉल मिले फ्यूल पर चलने के लिए तैयार किया गया है। यह मोटरसाइकिल 27.9 पीएस पावर और 22.5 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। इससे ग्राहकों को ऑप्शनल फ्यूल पर चलाने की सुविधा मिलती है, जबकि 250cc रेंज की स्पोर्टी परफॉर्मेंस और उसका मिजाज भी बना रहता है। जिक्सर और जिक्सर 250 का डिजाइन दमदार नेकेड बाइक वाला है। वहीं, जिक्सर SF, जिक्सर SF 250 और जिक्सर SF 250 FFV में फुल फेयरिंग एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है, जिससे इनका स्पोर्ट्स बाइक वाला तेवर और उभरकर आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.