iPhone 18 Pro Max में iPhone 17 Pro Max के मुकाबले 7 बड़े बदलाव मिल सकते हैं। iPhone 18 Pro Max पिछले मॉडल की तुलना में कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में एक दिलचस्प अपग्रेड साबित होगा।
iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे ये 7 नए फीचर्स
1. 2nm टेक्नोलॉजी वाली A20 Pro चिप
iPhone 18 Pro Max का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका नया प्रोसेसर हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Apple की A20 Pro चिप दी जा सकती है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया जाएगा। इसका सीधा फायदा फोन की स्पीड और पावर एफिशिएंसी में देखने को मिल सकता है। नई चिप ज्यादा मुश्किल कामों को तेजी से करने में मदद कर सकती है। गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और AI से जुड़े फीचर्स में भी बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बेहतर पावर मैनेजमेंट से बैटरी पर भी कम दबाव पड़ सकता है।
2. Variable Aperture कैमरा होगा बड़ा बदलाव
कैमरा के मामले में भी Apple बड़ा बदलाव कर सकता है। iPhone 18 Pro Max में Variable Aperture कैमरा मिलने की चर्चा है। आसान भाषा में समझें तो कैमरा लेंस में आने वाली रोशनी को जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा किया जा सकेगा। इससे अलग-अलग रोशनी में फोटो लेने पर ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है। खासतौर पर Portrait और Low-Light Photography में इसका फायदा देखने को मिल सकता है। अगर यह फीचर वास्तव में आता है, तो यह iPhone 17 Pro Max की तुलना में कैमरा सिस्टम का एक बड़ा बदलाव होगा।
3. Dynamic Island हो सकता है छोटा
iPhone 18 Pro Max में Dynamic Island का आकार भी छोटा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple Face ID से जुड़े कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे ले जाने पर काम कर रहा है। इससे स्क्रीन के ऊपर मौजूद कटआउट छोटा हो सकता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को स्क्रीन पर पहले से ज्यादा साफ और बेहतर व्यू मिल सकता है। वीडियो देखने या गेम खेलने के दौरान यह बदलाव ज्यादा नजर आ सकता है।
4. 5200mAh से बड़ी बैटरी की उम्मीद
बैटरी के मामले में भी iPhone 18 Pro Max को बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 5200mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है। वहीं A20 Pro चिप की बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ बैटरी बैकअप में और सुधार होने की उम्मीद है। इससे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग और लगातार फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इसका फायदा मिल सकता है।
5. Apple का नया C2 मॉडेम
iPhone 18 Pro Max में Apple का दूसरी पीढ़ी का इन-हाउस C2 मॉडेम भी मिलने की बात सामने आई है। यह कंपनी के मौजूदा मॉडेम सिस्टम के मुकाबले बेहतर नेटवर्क एफिशिएंसी और कनेक्टिविटी देने के लिए डिजाइन किया जा सकता है। यूजर्स के लिए इसका फायदा बेहतर 5G कनेक्शन और कम पावर इस्तेमाल के रूप में देखने को मिल सकता है।
6. पहले से ज्यादा ब्राइट OLED डिस्प्ले
डिस्प्ले का साइज iPhone 17 Pro Max की तरह करीब 6.9 इंच रहने की उम्मीद है, लेकिन पैनल की ब्राइटनेस में सुधार हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में ज्यादा ब्राइट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका फायदा खासकर तेज धूप में फोन इस्तेमाल करते समय मिलेगा। HDR वीडियो और फोटो भी ज्यादा बेहतर नजर आ सकते हैं। यानी स्क्रीन का साइज भले ही बहुत अलग न हो, लेकिन डिस्प्ले क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है।
7. नया Dark Cherry कलर
iPhone 18 Pro Max में नया Dark Cherry कलर भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पिछले मॉडल के Cosmic Orange कलर की जगह कंपनी का नया खास Pro कलर बन सकता है। इसके अलावा Light Blue, Silver और Dark Gray जैसे ऑप्शन भी सामने आए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.