डेविड वॉर्नर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ (WCL) में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन से पहले यह ऐलान किया। रिकी पोंटिंग को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई।
‘इससे बेहतर और क्या हो होगा कि…’
वॉर्नर ने बयान में कहा, “इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि फिर मैदान पर उतरें, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलें और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका मिल सकें।” पोंटिंग ने कहा, ”मैं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और डब्ल्यूसीएल का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। पुनीत और पूरी टीम के साथ काम करने तथा डेविड के नेतृत्व करने से हमारे पास ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कुछ खास तैयार करने का शानदार अवसर है।” पुनीत सिंह ने कहा, ”रिकी के हमारे साथ जुड़ने और डेविड के कप्तानी संभालने से टीम को अपार अनुभव, नेतृत्व क्षमता और दमदार खेल क्षमता मिली है। हम कुछ बेहद खास तैयार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
कब शुरू होगा WCL का तीसरा सीजन?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन का आयोजन तीन से 18 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। पहली बार यह टूर्नामेंट ब्रिटेन से से बाहर आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित करने के साथ आयोजकों का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच बनाना है, साथ ही उन्होंने तीसरे चरण में अधिक दिग्गज खिलाड़ियों, रोमांचक प्रतिद्वंद्विताओं और मनोरंजन का वादा किया है।
वॉर्नर के अलावा ये दिग्गज भी खेलेंगे
‘लीजेंड्स’ क्रिकेट लीग के तीसरे सत्र में कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारे हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें वॉर्नर के अलावा युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी, मोईन अली, डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमूदुल्लाह शामिल हैं। डब्ल्यूसीएल ने तीसरे सत्र के लिए बांग्लादेश चैंपियंस को शामिल करके अपनी अंतरराष्ट्रीय भागीदारी का भी विस्तार किया है। यह टूर्नामेंट संन्यास ले चुके क्रिकेट सितारों के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का एक प्रमुख मंच बनकर उभरा है। पहले चरण का खिताब इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता था जबकि साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने दूसरे सत्र के फाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर खिताब अपने नाम किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.