विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा निश्चिंत नहीं हैं। उनका कहना है कि 13 महीने का समय बहुत ज्यादा होता है और इस दौरान क्या- क्या हो जाएगा कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
विराट-रोहित के सिलेक्शन पर नेहरा श्योर नहीं
नेहरा बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के वार्षिक पुरस्कार समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। वहां पर बोलते हुए उन्होंने तमाम विषयों के अलावा विराट कोहली रोहित शर्मा पर पूछे जाने पर भी रिएक्ट किया। भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर नेहरा ने किसी तरह का अनुमान लगाने से इनकार किया। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। उस समय रोहित 40 और कोहली 39 वर्ष के होंगे। उन्होंने कहा, “हमने देखा है कि सिर्फ भारतीय क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि किसी भी खेल में दो-तीन सप्ताह पहले भी चीजें बदल जाती हैं। अगर वे अच्छा खेल रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं तो क्यों नहीं? इन खिलाड़ियों के मामले में किसी भी कोच या कप्तान के लिए फैसला आसान नहीं होगा।” नेहरा ने कहा, “13 महीने काफी लंबा समय है लेकिन इन खिलाड़ियों के लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है। मैं किसी तरह की निश्चितता की बात नहीं कर रहा हूं।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.