वीरो को मूल रूप से सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था और यह महिंद्रा के अर्बन प्रॉस्पर प्लेटफॉर्म (UPP) पर बेस्ड है, जो एक ग्राउंड-अप मल्टी-एनर्जी मॉड्यूलर कमर्शियल व्हीकल आर्किटेक्चर है। खास बात ये है कि ये डीजल इंजन के साथ CNG को सपोर्ट करेगी।
वीरो को मूल रूप से सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था और यह महिंद्रा के अर्बन प्रॉस्पर प्लेटफॉर्म (UPP) पर बेस्ड है, जो एक ग्राउंड-अप मल्टी-एनर्जी मॉड्यूलर कमर्शियल व्हीकल आर्किटेक्चर है। खास बात ये है कि ये डीजल इंजन के साथ CNG को सपोर्ट करेगी। चलिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
| वीरो डीजल और CNG की एक्स-शोरूम कीमतें | |||
|---|---|---|---|
| वीरो डीजल | V2 | V4 | V6 |
| 1.5 XL SD | ₹8.29 लाख | – | – |
| 1.5 XXL SD | ₹8.49 लाख | ₹8.82 | ₹9.45 लाख |
| 1.5 XXL HD | ₹8.75 लाख | – | – |
| 1.5 XXL CBC | ₹8.35 लाख | ₹8.68 लाख | – |
| 1.6 XXL SD | ₹8.49 लाख | – | ₹9.45 लाख |
| 1.6 XXL HD | ₹8.75 लाख | – | – |
| CNG डीजल | V2 | V4 | |
| 1.1 XXL SD | ₹8.25 लाख | ₹8.55 लाख | |
महिंद्रा वीरो 1.1 XXL CNG की रेंज 450+ Km
नया वीरो 1.1 XXL CNG मुख्य रूप से शहर के अंदर कमर्शियल कामों के लिए बनाया गया है। इसमें 1.1-टन की पेलोड कैपेसिटी के साथ 2,900 mm या 9.5-फुट का कार्गो डेक मिलता है। महिंद्रा का दावा है कि इस कॉम्बिनेशन से ऑपरेटर ज्यादा वॉल्यूम वाला सामान ले जा सकते हैं। साथ ही, गाड़ी का साइज भी कॉम्पैक्ट रहता है। एक और खास बात इसकी आसानी से मुड़ने की मैन्युवरेबिलिटी है। CNG मॉडल का टर्निंग रेडियस 5.1 मीटर है। यह भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों में डिलीवरी और लोडिंग के कामों के लिए उपयोगी साबित होगा।
इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है जो 48.5 kW (66 PS) की पावर और 98 Nm का टॉर्क देता है। महिंद्रा का दावा है कि इसकी ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी 21.4 km/kg है। पेट्रोल और CNG मिलाकर, वीरो 1.1 XXL CNG की ड्राइविंग रेंज 450 Km से ज्यादा बताई गई है। इसके मुख्य इस्तेमाल में FMCG और ई-कॉमर्स डिलीवरी, फल और सब्जियों का ट्रांसपोर्ट, कूरियर सर्विस और शहर के अंदर लॉजिस्टिक्स के दूसरे काम शामिल हैं। वीरो 1.1 XXL CNG V2 की कीमत 8.25 लाख रुपए और V4 की कीमत 8.55 लाख रुपए है। पेस्टल रिवर्सैंड कलर के लिए 5,000 रुपए एक्स्ट्रा लगेंगे।
अपग्रेडेड वीरो डीजल हाईटेक हो गया
महिंद्रा ने नए वीरो डीजल में मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी और आराम को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। इसमें एक खास चीज नई 26.03 cm (10.25-इंच) की टचस्क्रीन है जो एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और कई भाषाओं में वॉइस कमांड को सपोर्ट करती है। लंबी यात्राओं में आसानी के लिए क्रूज कंट्रोल भी जोड़ा गया है।
अन्य फीचर्स में हीटर के साथ AC, एडजस्टेबल हेडरेस्ट वाली रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, सोने की सुविधा वाली फ्लैट-फोल्ड सीटें, डोर आर्मरेस्ट और D+2 सीटिंग शामिल हैं। पावर विंडो और फास्ट-चार्जिंग पोर्ट अब सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड हैं। हायर वैरिएंट में ड्राइवर एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल भी मिलते हैं।
महिंद्रा ने रिमोट AC ऑपरेशन के साथ iMAXX कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का भी जोड़ा है। इसमें 50 से ज्यादा फंक्शन हैं, जैसे व्हीकल ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग, रूट प्लानिंग, व्हीकल हेल्थ मॉनिटरिंग और फ्यूल ट्रैकिंग। एक और जरूरी मैकेनिकल अपडेट LNT टेक्नोलॉजी का आना है, जिससे DEF/AdBlue की जरूरत खत्म हो जाती है और ऑपरेटरों के लिए मेंटेनेंस का एक काम कम हो जाता है।
महिंद्रा वीरो डीजल की कीमतें
अपग्रेडेड वीरो डीजल में महिंद्रा का 1,493cc, थ्री-सिलेंडर mDi डीजल इंजन लगा है, जो 59.7 kW (लगभग 81 PS) की पावर और 1,400-2,600 rpm पर 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड सिंक्रोमेश गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कॉन्फिगरेशन के आधार पर, पेलोड कैपेसिटी 1,550 kg या 1,600 kg है। जबकि XL और XXL वर्जनन में कार्गो डेक की लंबाई क्रमशः 2,765 mm और 3,035 mm है। महिंद्रा का कहना है सर्विस 20,000 Km के बाद होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
