रेनो इस महीने अपनी पूरी रेंज पर कई शानदार ऑफर दे रही है। इनमें डस्टर पर सबसे ज्यादा 1.30 लाख रुपये तक, जबकि काइगर, ट्राइबर और क्विड पर भी हजारों रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ऑफर 30 सितंबर तक के लिए है।
डस्टर पर ₹1.30 लाख तक का फायदा
नई डस्टर पर सितंबर में सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है। ग्राहक 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 1 लाख रुपये तक एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं। यानी टोटल बेनिफिट 1.30 लाख रुपये तक है। हालांकि, 1 लाख रुपये का एक्सचेंज बोनस केवल पुरानी डस्टर को एक्सचेंज करने पर मिलेगा। दूसरी कार एक्सचेंज करने पर यह बेनिफिट मैक्सिमम 50,000 रुपये तक सीमित है। डस्टर पर 4.99% फाइनेंस रेट का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, लेकिन इसका फायदा 30,000 रुपये कैश डिस्काउंट के साथ नहीं लिया जा सकता। फिलहाल, डस्टर की कीमत 10.49 लाख से 18.69 लाख रुपये (ex-showroom) के बीच है।
क्विड पर 40,000 रुपये तक का ऑफर
क्विड पर भी सितंबर में 40,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे है। इसमें 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस शामिल है। हालांकि, यह ऑफर कुछ सेलेक्टेड स्टेट्स में उपलब्ध है। क्विड की कीमत फिलहाल 4.53 लाख से 5.85 लाख रुपये (ex-showroom) के बीच है।
काइगर पर 85,000 रुपये तक की बचत
काइगर पर कुल 85,000 रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 हजार रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, 25,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। हालांकि, 85,000 रुपये का मैक्सिमम बेनिफिट गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में कुछ कॉन्फिगरेशन पर ही मिलेगा। बाकी स्टेट्स में टोटल बेनिफिट 50,000 रुपये तक सीमित है। काइगर की कीमत 5.81 लाख से 10.35 लाख रुपये के बीच है।
ट्राइबर पर 50,000 रुपये तक का फायदा
7 सीटर ट्राइबर पर भी इस महीने 50,000 रुपये तक का बेनिफिट मिल रहा है। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। यह मैक्सिमम बेनिफिट गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में उपलब्ध है। बाकी राज्यों में बेनिफिट 35,000 रुपये तक है। मौजूदा ट्राइबर की कीमत 5.81 लाख से 8.48 लाख रुपये (ex-showroom) है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.