बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पतली होती जाती है। त्वचा की एलास्टिन और कोलेजन बनाने की क्षमता कम होने लगती है। जिससे आंखों के आस-पास झुर्रियां पड़ जाती हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है आंखों के नीचे मौजूद तेल ग्रंथियों की कार्य क्षमता भी प्रभावित होने लगती है। ऐसे में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है और कसावट कम होने लगती है। जब आंखों के नीचे फैट कम होने लगता है तो झुर्रियां साफ दिखना शुरू हो जाती हैं। हालांकि सही खान-पान और केयर से झुर्रियों को काफी कम और कंट्रोल किया जा सकता है।
आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, झुर्रियां के कारण सिर्फ उम्र ही नहीं बल्कि कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। अगर आपकी डाइट अच्छी नहीं है, कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करते है, त्वचा का सूखापन, ज्यादा रोना, नींद की कमी, शारीरिक या मानसिक तनाव, ज्यादा समय तक टीवी देखने, उम्र बढ़ने, ज्यादा अल्कोहल या फिर नशा और स्मोकिंग के कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं।
झुर्रियां दूर करने के उपाय
पपीता का रस- आंखे के नीचे पपीते का रस इस्तेमाल करने से झुर्रियों में फायदा मिलेगा। पपीता में ब्रोमिलेन नामक एक एंजाइम पाया जाता है। इसमें एंटी इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जिससे स्किन को हाइड्रोसी एसिड मिलता है। हफ्ते में 3-4 दिन 15 मिनट के लिए पपीते का रस आंख के नीचे लगाकर रखें। इस उपाय से झुर्रियों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।
अरंडी का तेल- कैस्टर ऑयल को आंखों के नीचे पड़नी वाली झुर्रियों में फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से और आंखों के नीचे कुछ देर इसकी मालिश करने से झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजाना रात में सोने से पहले अरंडी के तेल से आंखों की मसाज करें। आपको जल्दी ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।
नारियल का तेल- आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों को दूर करने में नारियल तेल भी फायदेमंद है। नारियल तेल में विटामिन ई पाया जाता है और गुड फैट होते हैं जिसे त्वचा आसानी से सोख लेती है। आखों के नीचे नारियल तेल लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और इससे झुर्रियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
खीरा और टमाटर- खीरा का इस्तेमाल झुर्रियों को दूर करने में असरदार है। इसमें एंटी एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो उम्र बढ़ने वाली समस्याओं को कम करते हैं। खीरा का जूस या पेस्ट जैसा बनाकर आंखों के नीचे लगाएं। आप इसके साथ या अलग से किसी दिन टमाटर के पल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.