7 Test to check purity of desi ghee: देसी घी अगर मार्केट से खरीदकर ला रहे हैं तो उसकी शुद्धता को चेक करना जरूरी है। खासतौर पर सस्ते घी खरीदना हेल्थ के लिए हार्मफुल हो सकता है। इन 7 तरीकों से घर बैठे देसी घी में मिलावट की जांच करें।
जानें असली-नकली देसी घी पहचानने के 7 तरीके
देसी घी का रंग
देसी घी चाहे गाय के दूध का हो या फिर भैंस के दूध का, उसका रंग हल्का सा पीला ही होता है। देसी घी बिल्कुल सफेद रंग का नहीं होता। अगर घी का रंग बिल्कुल सफेद है तो उम्मीद है कि उसमे स्टार्च या फैट की मिलावट की गई है।
देसी घी के पिघलने का टाइम
देसी घी का स्मोकिंग प्वाइंट भले ही बाकी मक्खन और बटर के मुकाबले काफी ज्यादा होता है। लेकिन ये थोड़ी सी गर्माहट पर ही पिघलने लगता है। अगर आपको देसी घी की शुद्धता पहचाननी है तो सबसे सरल तरीका है उसे हथेलियों पर रखें। शुद्ध देसी घी हाथों की गर्माहट से ही पिघलना स्टार्ट कर देता है। जबकि मिलावट वाले देसी घी को पिघलने में ज्यादा समय लगता है।
देसी घी का स्वाद और रंग
घी अगर शुद्ध होगा तो इसे गर्म करने पर इसका स्वाद और रंग दोनों बदलता नहीं है। वहीं जिस घी में मिलावट रहती है उसे गर्म करने पर उसका रंग और स्वाद दोनों बदलने लगता है।
घी को पानी में डालें
घी को पानी में डालकर भी प्योरिटी की चेकिंग की जा सकती है। एक गिलास गर्म पानी में घी को डालें। अगर घी ऊपर ही तैरता रहता है तो इसका मतलब है कि वो शुद्ध है। घी में अशुद्धियां होंगी तो वो पानी में घुलने लगेगा।
घी की बाती बनाकर जलाएं
देसी घी की शुद्धता को चेक करना है तो रूई की बाती बनाएं और उसे देसी घी में डुबोकर भिगो लें। अब इस बाती को जला दें। देसी घी से जल रहे घी से हल्की सी सुगंध आती है, जो घी के शुद्ध होने की पहचान होती है।
घी को फ्रिज में जमाएं
सबसे पहले घी को बिल्कुल पिघला लें। फिर इसे किसी कांच के जार में पलटकर फ्रिज में जमा दें। अगर घी एक जैसा ऊपर से नीचे तक नहीं दिख रहा और उसमे अलग-अलग लेयर बन रही है तो इसका मतलब है कि घी में मिलावट की गई है।
घी में डालें आयोडीन की बूंदे
घी की शुद्धता चेक करनी है तो मार्केट से आयोडीन खरीद लाएं। इसकी कुछ बूंदे घी पर डालें। अगर घी में मिलावट होगी तो घी का रंग हल्का नीला सा दिखने लगेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.