क्या आपको पता है कि कई घरों में इडली के बैटर में पान का पत्ता ऊपर से रखा जाता है? ये एक पारंपरिक तरीका है, जिसके कई फायदे हैं। अगर आपने अभी तक ये कुकिंग हैक ट्राई नहीं किया है, तो फायदे जानने के बाद जरूर करेंगे।
इडली के बैटर में पान का पत्ता क्यों डालते हैं कुछ लोग?
गर्मियों में जल्दी खट्टा नहीं होता बैटर
पान के पत्ते में हल्के एंटी माइक्रोबियल और एंजाइमेटिक गुण मौजूद होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये बैटर के हेल्दी फर्मेंटेशन में मदद करते हैं। इससे इडली के बैटर में खमीर अच्छी तरह उठता है, लेकिन खराब बैक्टीरिया जल्दी ग्रो नहीं करते। ऐसे में बैटर जल्दी खराब या खट्टा नहीं होता है। खासकर गर्मियों में बैटर जल्दी खट्टा होता है, ऐसे में पान का पत्ता काफी मदद कर सकता है।
बैटर में हल्का अरोमा और स्वाद एड होता है
पान के पत्ते का एक अपना अरोमा यानी खुशबू होती है। साथ ही इसका एक हल्का सा टेस्ट भी होता है, जो इडली के बैटर में आ जाता है। खासकर अगर आप इसे रातभर के लिए बैटर में रखते हैं तो इसका माइल्ड फ्लेवर और अरोमा उसमें मिल सकता है। जिससे इडली का स्वाद और खुशबू बेहतर हो सकते हैं।
डाइजेशन में मदद करता है पान का पत्ता
कई बार इडली खाने के कुछ लोगों के पेट में गैस बन जाती है या पेट फूलने की शिकायत हो जाती है। ऐसे में अगर बैटर में पान का पत्ता डाल दिया जाए, तो ये पित्त को बढ़ाकर वात दोष को बेहतर करने में मदद कर सकता है। यानी ब्लॉटिंग, गैस और पाचन में मदद मिल सकती है।
ये एक पारंपरिक तरीका है
कई घरों में इडली के बैटर में पान का पत्ता डालना एक पारंपरिक तरीका है। जिस तरह पीढ़ी दर पीढ़ी खाना बनाने का तरीका पास ऑन होता है, उसी तरह इडली में पान का पत्ता डालने का तरीका दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है। कई साउथ इंडियन घरों में आज भी ये कुकिंग हैक फॉलो किया जाता है।
कैसे और कितने पान के पत्ते डालने चाहिए
जब इडली का बैटर फर्मेंट होने के लिए रखा जाता है, उसी दौरान आपको एक पान का पत्ता इसमें ऊपर से रख देना है। पान का पत्ता साफ होना चाहिए और इसपर किसी तरह के छेद या पीलापन नहीं होना चाहिए। पत्ते को आपको साबुत ही इडली के बैटर पर रख देना है और उसे फर्मेंट होने देना है।
घी बनाते हुए भी डाल सकते हैं पान का पत्ता
पान का पत्ता देसी घी बनाते हुए भी इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि इससे घी में अच्छी खुशबू आती है और वो जल्दी खराब भी नहीं होता। जब घी बनने वाला हो तब उसमें एक पान का पत्ता डालें और कुछ सेकंड बाद ही निकाल दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.