जब आप सब्जियों को फ्रिज में सही तरह से स्टोर नहीं करते हैं तो ये सब्जियां बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं। ऐसे में यहां हम आपके काम आने वाले कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी फ्रेश रहेंगी।
सब्जियों को फ्रिज में रखने से पहले करें ये एक काम
सब्जियों को फ्रिज में स्टोर करने से पहले आपको दो सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना है। इसमें सबसे पहले सभी सब्जी को अच्छी तरह से धो लें। साफ पानी से दो बार धोने के बाद एक साफ कपड़ा लें और उससे सब्जियों को पोंछ दें ताकी वह पूरी तरह से सूख जाए।
फ्रिज में कैसे स्टोर करें मेथी?
मेथी को स्टोर करने के लिए धोकर सुखाने के बाद इसकी डंठल को काट दें। फिर एक एयर टाइट बैग लें। इसमें मेथी को रखने से पहले उसे टिशू पेपर से कवर कर दें। अब कवर की गई मेथी को एयर टाइट बैग में रखकर स्टोर करें। इस तरीके से स्टोर की गई मेथी लंबे समय तक फ्रेश रहेगी।
फ्रिज में कैसे स्टोर करें गाजर?
पीली गाजर बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। इसलिए इसे सही तरह से स्टोर करना जरूरी है। इसे फ्रिज में लंबे समय तक के लिए ताजा रखने के लिए इसके ऊपर और नीचे के हिस्से को काट दें। अब एक एयर टाइट कंटेनर में नीचे टिशू पेपर बिछाएं और फिर गाजर को रख दें।
फ्रिज में कैसे स्टोर करें बैंगन?
बैंगन को सही तरह से स्टोर न करने पर ये मुरझा जाते हैं। इसलिए सही से स्टोर करने के लिए एयरटाइट बैग लें और फिर इसमें टिशू पेपर बिछाएं। फिर बैंगन को स्टोर करें।
फ्रिज में कैसे स्टोर करें पत्तागोभी?
पत्तागोभी को स्टोर करने के लिए इसे क्लिंग रैप से कवर करें और फिर फ्रिज में रखें।
फ्रिज में कैसे स्टोर करें भुट्टा?
वैसे तो भुट्टा आप साबुत ही स्टोर कर सकते हैं। लेकिन अगर आप दानों को निकालकर एयर टाइट बैग में रखते हैं तो ये लंबे समय तक जूसी रहेंगे।
ध्यान रखें
– अगर बैंगन या गाजर में छेद हों, तो उन्हें स्टोर न करें। इसे काटकर तभी बना लें या फिर चेक करें कीड़ा हो तो फेंक दें। अगर आप पहले से खराब सब्जी को सही के साथ स्टोर करेंगे फफूंद लग सकती है।
– गाजर के ऊपर और नीचे के हिस्से को काट लें।
– मेथी की जड़ें हटा दें।
– हर चीज को अलग-अलग एयरटाइट कंटेनर या जिप बैग में रखें और नमी सोखने के लिए अंदर एक टिश्यू पेपर भी रखें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.