पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत के पिता वी. शांथाकुमारन नायर का शुक्रवार रात कोच्चि के लिसी अस्पताल में निधन हो गया। वे 89 साल के थे। इलाज के दौरान रात करीब 9:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को कोठमंगलम में अंतिम संस्कार परिजनों के अनुसार, विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों के लौटने के बाद रविवार को पार्थिव शरीर को कोठमंगलम स्थित पैतृक घर ले जाया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा।
LIC में जोनल मैनेजर थे नायर वी. शांथाकुमारन नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में जोनल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्री देवी और चार बच्चे—दीपुशांत, निवेदिता, दिव्या और एस. श्रीसंत हैं। बेटे के करियर में रही अहम भूमिका संथाकुमारन नायर का अपने बेटे श्रीसंत के क्रिकेटिंग सफर में बड़ा योगदान रहा। केरल के स्थानीय क्रिकेट से लेकर भारतीय राष्ट्रीय टीम में एंट्री और फिर 2007 टी-20 विश्व कप व 2011 वनडे विश्व कप की ऐतिहासिक जीत तक, वे हर मोड़ पर श्रीसंत के साथ खड़े रहे। क्रिकेट जगत और स्थानीय हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं:एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर भावुक हुई भारतीय खिलाड़ी, बोलीं- ये मेरा आखिरी वीडियो जापान में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुशु टीम की घोषणा 23 जून को कर दी गई थी। हालांकि, खेल मंत्रालय ने 11 सितंबर को एक अपडेट जारी किया, जिसमें पहले से घोषित टीम की मेंबर दिव्यांशी चौधरी को बाहर कर नाओरेम रोशिबीना देवी को शामिल कर लिया गया है। इसके बाद दिव्यांशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर कर दिया गया है। पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.