- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (23 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
मंगलवार, 23 जून को मेष राशि वालों को पुरानी बातों से बाहर आकर आगे बढ़ना होगा। वृषभ राशि वालों के जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। कर्क राशि वालों पर जिम्मेदारियों का बोझ कम होगा।
सिंह राशि वालों को साफ बातचीत से फायदा मिलेगा। तुला राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। धनु राशि वालों के घर खुशी और उत्सव जैसा माहौल रहेगा। मकर राशि वालों को धैर्य से सफलता मिलेगी। मीन राशि वालों के कानूनी या अदालती मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – फाइव ऑफ कप्स आज बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है। जो खो गया, उस पर पछतावा करने से बचें। आपके पास अभी भी बहुत कुछ है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। घर के किसी बुजुर्ग की सलाह आपके काम आएगी। सकारात्मक सोच से नए रास्ते खुलेंगे। पुरानी बातों में उलझने के बजाय आज नई शुरुआत पर ध्यान दें।
करियर – आर्किटेक्चर क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। ड्राफ्टिंग के काम में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें। नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके नए प्रयासों की सराहना करेंगे। व्यापार में कोई नई रणनीति अपनाना फायदेमंद रहेगा। अपनी कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा रखें। लव – टूटे हुए रिश्तों में फिर से अपनापन आ सकता है। पार्टनर के साथ गिले-शिकवे दूर करने का समय है। लव लाइफ में नकारात्मकता को जगह न दें। अपने साथी की अच्छी बातों पर ध्यान दें। नए प्रेम संबंध के लिए मन खुला रखें। रिश्ते में नयापन और ताजगी महसूस होगी। हेल्थ – आंखों में थकान और जलन हो सकती है। ठंडे पानी से आंखों को बार-बार धोएं। अपनी डाइट में ठंडी तासीर वाली चीजें शामिल करें। स्वास्थ्य में सुधार के लिए सकारात्मक रहें। लकी कलर – टील, लकी नंबर – 5

वृष – द डेथ यह समय बड़े बदलाव का है। जीवन में नई और सकारात्मक शुरुआत हो सकती है। पुरानी आदतों को छोड़ने का सही समय है। घर का माहौल बदल सकता है। किसी नए स्थान पर जाने की योजना बनेगी। यह बदलाव भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य इस बदलाव में आपका साथ देंगे। नई सोच के साथ आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
करियर – एग्रीकल्चर क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। फार्मिंग में नई तकनीक का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा। पुराने काम से हटकर नए अवसर तलाशें। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में बड़ा बदलाव होने के योग हैं। यह बदलाव आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। लव – किसी भी टॉक्सिक रिश्ते से खुद को दूर रखें। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में नई शुरुआत हो सकती है। पार्टनर के साथ व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएं। पुराने विवाद खत्म करने की कोशिश करें। अपने साथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। हेल्थ – त्वचा का खास ध्यान रखना जरूरी है। शरीर को हल्का और साफ रखने वाली दिनचर्या अपनाएं। नई ऊर्जा महसूस होगी। पौष्टिक आहार लेना शुरू करें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

मिथुन – द हायरोफेंट आज का दिन नियमों और परिवार की परंपराओं को सम्मान देने का है। घर में किसी धार्मिक काम की योजना बन सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफलता दिलाएगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बहुत काम आएगी। घर में शांत और धार्मिक माहौल रहेगा। सही मार्गदर्शन से आपके काम पूरे होंगे।
करियर – एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। शिक्षकों को विशेष सम्मान और पहचान मिल सकती है। नियमों के दायरे में रहकर काम करना फायदेमंद होगा। आपको कोई नया और बड़ा पद मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल है। अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं। लव – परिवार की सहमति से प्रेम विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। अपने साथी के विचारों और मूल्यों को समझने की कोशिश करें। लव लाइफ में स्थिरता और गहराई आएगी। यह समय रिश्ते को आधिकारिक रूप देने का है। आपसी भरोसा मजबूत होगा। हेल्थ – योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। सात्विक भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। रोगों से लड़ने की क्षमता अच्छी बनी रहेगी। लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 9

कर्क – टेन ऑफ वांड्स जिम्मेदारियों का बोझ आज कुछ कम होने लगेगा। दूसरों को काम सौंपना आपके लिए जरूरी है। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। परिवार के लिए की गई मेहनत सफल होगी। किसी काम के पूरा होने से राहत मिलेगी। घर के मामलों में तनाव कम होने लगेगा। आज थोड़ा समय अपने लिए भी जरूर निकालें। मंजिल अब ज्यादा दूर नहीं है।
करियर – सप्लाई चेन के काम में मेहनत रंग लाएगी। लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। अपनी टीम के साथ काम बांटना सीखें। लंबे समय से चल रहा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। बड़ी सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। व्यापार में चल रहा कड़ा संघर्ष अब कम होगा। लव – पार्टनर के साथ अपनी जिम्मेदारियां साझा करें। अपने साथी से मन की बात खुलकर कहें। लव लाइफ में आ रहा तनाव घटेगा। एक-दूसरे का सहारा बनना जरूरी है। मुश्किल समय में रिश्ता और मजबूत होगा। प्रेम में समर्पण भाव अच्छे नतीजे देगा। हेल्थ – लगातार काम करने से शारीरिक थकान महसूस होगी। पर्याप्त आराम करना आपके लिए जरूरी है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम आज न करें। भारी वजन उठाने से बचें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

सिंह – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आज साफ बातचीत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने विचारों को लेकर आप बिल्कुल स्पष्ट रहेंगे। घर में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। अपनी बात बिना झिझक सामने रखें। किसी गलत बात के खिलाफ आप आवाज उठा सकते हैं। परिवार में आपकी समझदारी की तारीफ होगी। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। सच का साथ देना आपको सुकून देगा।
करियर – सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोडिंग और एनालिटिकल काम में सफलता मिलेगी। आपकी साफ बात सबको प्रभावित करेगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी बिना डर के संभालें। व्यापार में साफ और सही नीतियां अपनाना फायदेमंद रहेगा। आपकी तर्कशक्ति मजबूत रहेगी। लव – लव लाइफ में अपनी उम्मीदें साफ रखना जरूरी है। रिश्ते में किसी भी तरह का झूठ न बोलें। खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। आपका साथी आपकी ईमानदारी की कद्र करेगा। प्यार में संवेदनशीलता और अपनापन बनाए रखना जरूरी है। हेल्थ – गले में खराश या इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। अपनी आवाज का ध्यान रखें। दिनभर हल्का गर्म पानी पीना फायदेमंद रहेगा। ठंडी चीजों से बचें। लकी कलर – डेनिम, लकी नंबर – 2

कन्या – सिक्स ऑफ कप्स बचपन की पुरानी यादें आज ताजा हो सकती हैं। घर का माहौल प्यार और सादगी से भरा रहेगा। पुराने रिश्तेदारों से अचानक मिलना सुखद रहेगा। परिवार के साथ पुरानी तस्वीरें देखकर खुशी होगी। बच्चों के साथ समय बिताना मन को शांति देगा। किसी पुराने दोस्त का संदेश आपको मुस्कुराने पर मजबूर करेगा। घर में सुरक्षित और अपनापन भरा माहौल रहेगा।
करियर – म्यूजियम में काम करने वालों को फायदा हो सकता है। हिस्ट्री विषय के छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी पुरानी कंपनी से दोबारा जॉब ऑफर आ सकता है। पुराना अनुभव करियर में काम आएगा। कार्यस्थल पर पुराने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। नई उम्मीद जगेगी। लव – किसी पुराने प्रेमी की जीवन में सकारात्मक वापसी हो सकती है। पार्टनर के साथ पुराने सुखद पलों को याद करेंगे। रिश्ते में मासूमियत और मिठास बनी रहेगी। आपका साथी आपको कोई पुराना पसंदीदा उपहार दे सकता है। लव लाइफ में सच्चा अपनापन दिखेगा। आपसी स्नेह और केयर बढ़ेगी। हेल्थ – पुरानी बीमारियों से बचने के लिए सतर्क रहें। घर का बना शुद्ध भोजन ही लें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करें। मन प्रसन्न और चिंता मुक्त रहेगा। लकी कलर – बेबी पिंक, लकी नंबर – 3

तुला – पेज ऑफ कप्स आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप भावनात्मक रूप से ज्यादा खुले रहेंगे। रचनात्मक कामों में आपकी रुचि रहेगी। घर में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। बच्चों की कोई प्यारी बात आपका दिल जीत लेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपका जुड़ाव गहरा होगा। मन की आवाज सुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज नयापन महसूस होगा।
करियर – डिजाइन के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। फाइन आर्ट्स और पेंटिंग में बड़ा मौका मिल सकता है। आपको कोई नया और क्रिएटिव प्रोजेक्ट मिलेगा। आपकी नई सोच की ऑफिस में तारीफ होगी। कलात्मक विचारों को सबके सामने बिना झिझक रखें। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार मधुर रहेगा। लव – पार्टनर से कोई प्यारा संदेश मिल सकता है। लव लाइफ में मासूमियत और नयापन रहेगा। कोई अपनी गलती के लिए आपसे प्यार भरे अंदाज में माफी मांग सकता है। सिंगल लोगों को आज कोई नया क्रश मिल सकता है। भावनाएं व्यक्त करने के लिए दिन अच्छा है। प्यार में नई और सुखद शुरुआत की संभावना है। साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ – पैरों में हल्की सूजन आए, तो आराम करना जरूरी है। तरल चीजें संतुलित मात्रा में लें। स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

वृश्चिक – फाइव ऑफ पेंटाकल्स कठिन समय में अपनों की मदद लेना जरूरी है। निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें। उम्मीद अभी भी आपके साथ है। परिवार का पूरा साथ इस मुश्किल में काम आएगा। अकेले संघर्ष करने के बजाय लोगों से मदद मांगें। आर्थिक परेशानियों का जल्द कोई हल निकल सकता है। यह समय आपको जीवन की नई सीख देगा। धैर्य बनाए रखें।
करियर – सोशल वर्क से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। दान-पुण्य करने वाली संस्थाओं को चुनौती मिल सकती है। करियर में आ रही पैसों की रुकावटें दूर होंगी। व्यापार में नुकसान से बचने के लिए अनुभवी सलाह लें। नौकरी में असुरक्षा की भावना को मन से निकालें। लव – मुश्किल समय में पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। संघर्ष से आपका रिश्ता और मजबूत होगा। प्रेम में एक-दूसरे का सहारा बनें। कठिन हालात सच्चे प्यार की पहचान करवा देंगे। लव लाइफ में भरोसे को कमजोर न पड़ने दें। हेल्थ – बारिश में भीगने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। रोगों से लड़ने की क्षमता थोड़ी कमजोर महसूस होगी। मौसम के बदलाव से अपना ध्यान रखें। गुनगुना पानी पीना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 8

धनु – फोर ऑफ वांड्स आज जश्न और खुशियों का माहौल रहेगा। घर वापसी का सुखद मौका मिल सकता है। किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की खुशी मिलेगी। परिवार में उत्सव या पार्टी जैसा माहौल बन सकता है। अपनों के साथ सफलता का जश्न मनाना सुखद रहेगा। जीवन में सुख-शांति और स्थिरता का अहसास होगा।
करियर – इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नए उत्पाद का लॉन्च सफल रह सकता है। प्रमोशन की खुशी मनाने का मौका मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा लक्ष्य आसानी से पूरा हो सकता है। लव – परिवार वालों से साथी को मिलवाने का सही समय है। लव लाइफ में बड़ी और सुखद सफलता मिल सकती है। साथ रहने का महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। प्रेम उल्लास और रोमांटिक पलों से भरा रहेगा। आपसी बंधन मजबूत और स्थायी बनेगा। हेल्थ – स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। डांस करना आपको खुशी और फिटनेस दोनों देगा। अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। लकी कलर – पेस्टल येलो, लकी नंबर – 3

मकर – स्ट्रेंथ आज आपको अपने भीतर बहुत साहस महसूस होगा। धैर्य और करुणा आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। परिवार के किसी कठिन मामले को आप शांति से सुलझाएंगे। विरोधियों को भी आप अपने अच्छे व्यवहार से प्रभावित कर लेंगे। मानसिक मजबूती आपको हर परेशानी से बाहर निकालेगी। जीवन में आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।
करियर – शांत रहकर आप टीम का अच्छा नेतृत्व करेंगे। कठिन हालात में भी अपना काम शानदार तरीके से करेंगे। व्यापार में बड़े फैसले लेने का साहस आपके अंदर आएगा। अपने डर पर जीत पाकर आगे बढ़ने का समय है। आपकी अंदरूनी ताकत आपको पेशेवर सफलता दिलाएगी। लव – प्यार और समझदारी से बड़ी समस्या भी सुलझ सकती है। गुस्से का जवाब शांति और प्रेम से दें। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत और स्थायी बनेगा। साथी आपके धैर्य की तारीफ करेगा। रिश्ते में आई बड़ी अड़चन भी आसानी से दूर हो सकती है। हेल्थ – हृदय से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को राहत मिल सकती है। अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए व्यायाम करें। योगासन से शरीर में नई ऊर्जा आएगी। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

कुंभ – टेन ऑफ कप्स यह दिन पारिवारिक आनंद और सुख का है। घर में शांति और सौहार्द बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्य साथ रहकर खुश रहेंगे। आपके जीवन का कोई बड़ा सपना सच हो सकता है। मानसिक संतुष्टि और खुशी का खास अहसास होगा। घर में सकारात्मक और पवित्र माहौल रहेगा। अपनों के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
करियर – इंटीरियर डेकोरेशन के काम में सफलता मिलेगी। फैमिली बिजनेस में अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर टीम के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। नौकरी में आपको संतुष्टि और खुशी मिलेगी। आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लव – सोलमेट से मिलने का सपना पूरा हो सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा और सुखद होगा। लव लाइफ में मधुरता रहेगी। आप एक-दूसरे की खुशियों का पूरा ध्यान रखेंगे। यह दिन सच्चे और स्थायी प्रेम का उत्सव मनाने जैसा रहेगा। हेल्थ – मानसिक शांति आपकी सेहत पर अच्छा असर डालेगी। खुशी और आनंद से शरीर भी बेहतर महसूस करेगा। आप खुद को फिट और तरोताजा महसूस करेंगे। तनाव दूर रहेगा। प्रकृति के साथ समय बिताना आपको ऊर्जा देगा। मन और शरीर में संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6

मीन – जस्टिस आज जीवन में संतुलन और न्याय का दिन है। सच का साथ देना आपको मानसिक शांति देगा। कानूनी या अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। परिवार में निष्पक्ष होकर फैसले लेना जरूरी है। आपके अच्छे कर्मों का फल आपको मिल सकता है। हर स्थिति में संतुलन और सही सोच बनाए रखें।
करियर – पुलिस और न्यायपालिका से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑडिट के काम में पूरी साफगोई रखना फायदेमंद होगा। कार्यस्थल पर आपके काम का सही मूल्यांकन होगा। व्यापार में किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचें। लव – लव लाइफ में बराबरी का भाव रखना जरूरी है। रिश्ते में ईमानदारी और वफादारी बनाए रखें। एक-दूसरे के विचारों को बराबर महत्व दें। आपका साथी आपकी सच्चाई और न्यायप्रियता से प्रभावित होगा। लव लाइफ में संतुलन और शांति आएगी। हेल्थ – अपनी डाइट और जीवनशैली में संतुलन बनाना जरूरी है। जंक फूड छोड़कर संतुलित आहार लेना शुरू करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
