एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए 30 सितंबर की शुरुआत काफी अच्छी रही है, जिसमें 7वां गोल्ड मेडल आर्चरी के महिला कंपाउंड टीम इवेंट में आया। प्रिथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम और चिकिता तनिपर्थी की तिकड़ी ने कमाल दिखाते हुए गोल्ड मेडल मैच में चीन की टीम को 238-234 के अंतर से मात देने के साथ पदक पर अपना कब्जा किया। भारतीय महिला तिकड़ी का गोल्ड मेडल मैच के चारों राउंड में दबदबा देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपनी बढ़त को बरकरार रखा हुआ था। इससे पहले भारतीय महिला टीम को सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया से काफी कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा था जिसको वह 234-233 के अंतर से जीतने में कामयाब रहीं थी। वहीं गोल्ड मेडल मैच में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 238 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
पहले राउंड से ही भारतीय महिला टीम ने बनाई बढ़त
चीन की महिला टीम के खिलाफ आर्चरी का कंपाउंड गोल्ड मेडल मैच टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं माना जा रहा था, जिसमें पहले राउंड को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी। भारतीय महिला टीम की तिकड़ी ने पहले राउंड में अपना कमाल दिखाने के साथ उसका अंत होने पर 60-58 के अंतर से बढ़त बनाकर रखी हुई थी। इसके बाद दूसरा राउंड जब खत्म हुआ तो भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने अपनी इस बढ़त को बरकरार रखते हुए उसे 119-116 तक पहुंचा दिया जो काफी करीबी जरूर था लेकिन इस इवेंट में एक अंक की भी बढ़त काफी अहम साबित होती है।
आखिरी दो राउंड में भारतीय टीम ने नहीं दिया चीन को वापसी का मौका
पहले दो राउंड में अपनी बढ़त को बनाए रखने के बाद अब भारतीय महिला टीम के लिए आखिरी दो राउंड में इसे बरकरार रखने की बड़ी चुनौती रहने वाली थी, जिसमें प्रिथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम और चिकिता तनिपर्थी की तिकड़ी ने दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करने के साथ तीसरा राउंड खत्म होने के बाद जहां 178-175 के स्कोर के साथ बढ़त बना रखी थी तो वहीं आखिरी राउंड में तीनों ने परफेक्ट 10 का स्कोर करने के साथ 238-234 के अंतर से मुकाबला जीता और वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी करने में कामयाबी हासिल की। एशियन गेम्स 2026 में यह भारत के खाते में जुड़ने वाला 7वां गोल्ड मेडल तो वहीं पदकों की कुल संख्या 53 पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रच दिया इतिहास, भारत को मिला पांचवां गोल्ड मेडल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.