नई दिल्लीः देश के ज्यादातर हिस्सों में अब बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। हालांकि पूर्वोत्तर के राज्यों में अभी भी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में और 2 अक्टूबर, 2026 से मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश की बहुत अधिक संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ असम और मेघालय में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
महाराष्ट्र में बुधवार को आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 50 किमी/घंटा तक हवा की स्पीड हो सकती है। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
इन जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं
केरल और माहे में 30 सितंबर-2 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अंडमान सागर, म्यांमार तट के पास और अंडमान द्वीप समूह के आसपास तेज़ हवाओं वाला मौसम बना हुआ है, जिसमें हवा की गति 45-55 किमी/घंटा है और झोंके 65 किमी/घंटा तक पहुंच रहे हैं। 30 सितंबर की शाम तक म्यांमार के तटीय इलाकों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के सटे इलाकों में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, और दिल्ली में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम और कई जगहों पर सामान्य के आसपास रहेगा। दिन में 20 किमी की स्पीड से हवाएं चल सकती है। वहीं, गुरुवार को को भी आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C से 35°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः क्या दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो गई है? सितंबर में दर्ज किया गया 18 साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.