Zebronics Smart Projector की कीमत
ZEB-PixaPlay 72 Plus की इंट्रोडक्टरी कीमत 5,499 रुपए रखी गई है, जबकि इसकी एमआरपी 12,999 रुपए है। यह प्रोजेक्टर Amazon, Flipkart और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।
Zebronics Smart Projector की बड़ी खासियतें
अगर आपको बड़े डिस्प्ले पर कंटेंट देखना पसंद है, तो यह प्रोजेक्टर 40 इंच से लेकर 120 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है। इसकी 4000 Lumens ब्राइटनेस और 1080p Full HD सपोर्ट के चलते घर के कमरे में मूवी, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखने का बेहतर अनुभव मिल सकता है। हालांकि इसका नेटिव रेजोल्यूशन HD (1280×720) है, लेकिन यह Full HD कंटेंट को सपोर्ट करता है।
ZEB-PixaPlay 72 Plus में Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे यूजर्स सीधे प्रोजेक्टर पर कई ऐप्स चला सकते हैं। इसमें Quad-Core प्रोसेसर, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, Miracast और iOS Screen Mirroring का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI (ARC), USB और AUX Out पोर्ट दिए गए हैं। वहीं, इसमें बिल्ट-इन स्पीकर भी मिलता है, इसलिए सामान्य इस्तेमाल के लिए अलग स्पीकर जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कंपनी ने इसमें Auto Keystone Adaptation दिया है, जो प्रोजेक्ट की गई तस्वीर को अपने आप सही साइज में एडजस्ट कर देता है। इसके अलावा 200-डिग्री टिल्ट मैकेनिज्म की मदद से इसे अलग-अलग एंगल पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रोजेक्टर में इस्तेमाल किया गया LED लाइट सोर्स 30,000 घंटे तक चलने का दावा करता है। यानी अगर रोजाना कुछ घंटे इस्तेमाल किया जाए, तो इसे कई वर्षों तक बिना लैंप बदलवाए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.