श्रीलंका ने यूएई पर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए Womens Asia Cup 2026 Points Table में अपना खाता खोला है। श्रीलंका के अलावा थाइलैंड की टीम भी अपना पहला मैच जीत चुकी है।
- ग्रुप-ए- भारत, पाकिस्तान, थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग जैसी टीमें हैं।
- ग्रुप-बी- श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोशनेशिया है।
ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को दुबई में खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला इसी मैदान पर 13 सितंबर को आयोजित होगा।
वुमेंस एशिया कप का 10वां एडिशन है। पिछली बार इस टूर्नामेंट को श्रीलंका ने अपने घर पर जीता था। फाइनल में उन्होंने 7 बार की चैंपियन टीम इंडिया को हराया था। भारत इस टूर्नामेंट में जरूरत उनसे बदला लेना चाहेगा।
वुमेंस एशिया कप 2026 ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल
ग्रुप-ए का पहला मैच थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग के बीच खेला गया था। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए थाइलैंड की टीम ने 120 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में हॉन्ग-कॉन्ग की विमेंस टीम 114 रन बना पाई थी। थाइलैंड ने यह मैच 6 रनों के अंतर से जीता।
आज हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया थाइलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत-पाकिस्तान बहुप्रतीक्षित मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा।
| टीम | मैच | जीत | हार | नो रिजल्ट | नेट रन रेट | पॉइंट्स |
|---|---|---|---|---|---|---|
| थाइलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 0.300 | 2 |
| भारत | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| हॉन्ग-कॉन्ग | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.300 | 0 |
वुमेंस एशिया कप 2026 ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल
श्रीलंका ने यूएई के खिलाफ गेंदों के मामले में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप का आगाज किया। श्रीलंका ने अपना पहला मैच 73 गेंदें शेष रहते जीता। यूएई ने पहले बैटिंग करते 79 रन ही बोर्ड पर लगाए, उनकी पूरी टीम 19.5 ओवर में सिमट गई। श्रीलंका ने इस टारगेट को 7.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर आसानी से चेज कर लिया। चमीरा अट्टापट्टू ने 48 रनों की तूफानी पारी खेली।
| टीम | मैच | जीत | हार | नो रिजल्ट | नेट रन रेट | पॉइंट्स |
|---|---|---|---|---|---|---|
| श्रीलंका | 1 | 1 | 0 | 0 | 6.263 | 2 |
| बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| इंडोनेशिया | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| यूएई | 1 | 0 | 1 | 0 | -6.263 | 0 |
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.