तारा सुतारिया ने हाल ही में बताया कि वह डिस्कैलकुलिया नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। यह एक लर्निंग डिसऑर्डर है, जिसमें खासतौर पर गणित में परेशानी होती है। चलिए आपको इस बीमारी के बारे में बताते हैं।
क्या है यह बीमारी
डिस्कैलकुलिया (Dyscalculia) एक तरह की लर्निंग डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति को संख्याओं और गणित से जुड़ी चीजों को समझने, याद रखने या उनका इस्तेमाल करने में सामान्य से ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसे मैथ डिस्लेक्सिया भी कहा जाता है। यह दिमाग से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंसान का दिमाग गणित के नियमों और नंबरों को उस तरह से प्रोसेस नहीं कर पाता है, जैसे नॉर्मल लोग कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि डिस्कैलकुलिया होने पर इंसान हर चीज में कमजोर है। सिर्फ लेन-देन और हिसाब-किताब में गड़बड़ी होती है।
तारा के पापा करते हैं मदद
तारा ने बताया कि पापा सबसे बड़े सपोर्टर हैं। उन्होंने कहा कि पापा उनके अकाउंट्स का हिसाब-किताब देखते हैं और जरूरी लेन-देन करते हैं। वह साथ में बैठकर चीजों को समझ लेती हैं। पापा के अलावा उनकी अकाउंट टीम भी काफी सपोर्टिव है।
डिस्कैलकुलिया में क्या दिक्कतें हो सकती हैं
-गिनती करने या नंबर पहचानने में परेशानी
-जोड़, घटाव, गुणा या भाग समझने में कठिनाई
-नंबरों का क्रम याद रखने में दिक्कत
-समय, तारीख या दूरी का अनुमान लगाने में परेशानी
-पैसों का हिसाब-किताब या लेन-देन समझने में मुश्किल
-घड़ी देखने में परेशानी होना
डिस्कैलकुलिया के खास लक्षण भी जानिए
इसके कुछ सामान्य लक्षणों में नंबर याद रखने में परेशानी, मानसिक गणना में कठिनाई, गणितीय चिन्हों को समझने में दिक्कत और समय या तारीख का हिसाब रखने में परेशानी शामिल हो सकती है। इसके लक्षण शुरू में ही दिख सकते हैं या कुछ लोगों में बाद में भी होता है। अगर बच्चा मैथ से परेशान रहता है, तो उससे सही से बात करते हुए चीजों के बारे में पूछें।
इलाज है या नहीं
अगर इस बीमारी का पता जल्दी लग जाता है, तब इलाज है। थेरेपिस्ट की मदद से इसे थोड़ा कम किया जा सकता है। अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा हो रहा है, तो पहले उसकी परेशानी को समझने की कोशिश करें और फिर किसी डॉक्टर से संपर्क करें।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.