इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पाकिस्तान पर 350 से अधिक रनों की लीड हासिल कर ली है। मेजबानों की नजरें जल्द से जल्द पारी घोषित कर मैच अपने नाम करने पर होगी।
इसके बाद करीब 23 ओवर के खेल में टीम ने 81 रन और जोड़े, लेकिन तीन विकेट भी गंवा दिए।
मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने एमिलियो गे को 31 रन पर LBW आउट किया। इसके बाद हैरी ब्रूक 34 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। ब्रूक और डैन लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। अब्बास ने जेमी स्मिथ को सात रन पर आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया।
दिन का खेल खत्म होने तक लॉरेंस 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ ओली रॉबिन्सन 2 रन बनाकर दे रहे हैं।
बता दें, इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर सिमट गई। इससे इंग्लैंड को पहली पारी में 180 रन की बड़ी बढ़त मिली थी।
इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी के अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब लॉर्ड्स टेस्ट को भी अपने नाम कर इंग्लैंड की नजरें सीरीज में अजय बढ़त बनाने पर होगी। लॉर्ड्स में पाकिस्तान के लिए 350 से अधिक का टारगेट का पीछा करना काफी मुश्किल होगा, जबकि पहली पारी में उन्होंने मात्र 110 रनों पर हथियार डाल दिए थे।
इमाम-उल-हक की चोट ने भी पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। उन्होंने पहली पारी में भी बैटिंग नहीं की।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.