एशिया कप का पहला मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने बयान दिया है कि टीम फॉर्म के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं है। हम आक्रामक क्रिकेट खेलने पर फोकस करना चाहते हैं।
पाकिस्तान वाले मैच के लिए कोच ने रखी राय
भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सवाल पूछे जाने पर मजूमदार ने कहा कि टीम का ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है। उन्होंने कहा, ” मैदान के बाहर की चीजों पर खिलाड़ी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका पूरा फोकस रविवार के मुकाबले पर है और जब भारत-पाकिस्तान मैच आएगा, तब उसके बारे में बात की जाएगी।” दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जेमिमा रोड्रिग्स महिला टी20 एशिया कप के साथ-साथ आगामी एशियाई खेलों में भी नहीं खेल पाएंगी। मजूमदार ने कहा, ”जेमिमा टीम की अहम खिलाड़ी हैं और उनकी कमी काफी खलेगी। बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में जेमिमा की चोट से उबरने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में हालांकि टीम में शामिल दूसरी खिलाड़ी इस मौके का फायदा उठाकर अच्छा प्रदर्शन करेंगी।”
टी-20 विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद भी भरोसा कायम
बता दें कि बीते साल टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। टीम से टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने की भी उम्मीद थी, लेकिन टूर्नामेंट में इतना लचर प्रदर्शन रहा कि सेमीफाइनल में भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। टी-20 विश्व कप में मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और अमोल मजूमदार की कोचिंग पर सवाल उठे थे। हालांकि, लीडरशिप पोजीशन में बीसीसीआई ने कोई परिवर्तन नहीं किया है और एशिया कप जिताने की जिम्मेदारी एक बार फिर हरमन और अमोल के नेतृत्व वाली टीम के कंधों पर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.