टी-20 विश्व कप 2026 के दौरान संजू सैसमन को बाहर किए जाने के बारे में बात करते हुए पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अंदर की बात बताई है। उन्होंने यह खुलासा किया है कि जब संजू को जानकारी मिली कि वे विश्व कप की प्लेइंग XI में नहीं होंगे तब उनका रिएक्शन कैसा था।
टीम से बाहर किए जाने के बाद संजू का कैसा था रिएक्शन
सूर्यकुमार यादव ने संजू सैसमन के साथ हुई उस बातचीत को याद किया जब उन्हें टीम से बाहर करने का बड़ा फैसला लेना पड़ा था। जब सू्र्या ने संजू को टीम से बाहर होने की खबर दी तब संजू की क्या प्रतिक्रिया थी इसके बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा “हम बस में थे और मैंने उनसे कहा कि जिस तरह से हालात चल रहे हैं, उससे आगे बढ़ना मुश्किल होगा। उन्होंने मुझसे सिर्फ एक बात कही। उन्होंने कहा इस टीम को विश्व कप जिताने के लिए जो भी सही लगे, वह करो। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे उनकी (संजू की) जरूरत होगी, वह मेरे साथ हैं, क्योंकि वह ऐसे तैयारी करेंगे जैसे खुद खेलने जा रहे हों। यह सुनकर मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला। ऐसे भी लोग होते हैं जिंदगी में।” सैमसन ने 2026 टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने पांच पारियों में 80.25 के औसत से 321 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 199.38 का रहा। संजू को बाहर करने के फैसले पर बात करते हुए सूर्या ने आगे कहा “संजू सैमसन को टीम से बाहर करना मेरे लिए सबसे कठिन फैसला था।”
संजू को बाहर करना था सबसे कठिन फैसला, क्यों?
पूर्व कप्तान ने यह भी बताया कि सैमसन को टीम से बाहर रखना उनके लिए सबसे कठिन फैसलों में से एक क्यों था। उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने पहले खराब फॉर्म के दौर में सैमसन का साथ दिया था और उन्हें टीम में लंबे समय तक खेलने का आश्वासन दिया था, जिससे सैमसन की क्षमताओं पर उनके और टीम प्रबंधन के भरोसे का पता चलता है। सूर्या ने कहा “वह मेरे लिए सबसे कठिन फैसला था क्योंकि मैं जानता था कि वह एक अच्छा इंसान है। हम 2024 में श्रीलंका गए थे और वहां उसने ज्यादा रन नहीं बनाए। उसने मुझसे पूछा कि उसे क्या करना चाहिए। हम अनंतपुर में दलीप ट्रॉफी खेल रहे थे। मैंने उससे कहा कि मुझे उस पर पूरा भरोसा है और कोच ने भी यही दिखाया है। मैंने उसे आश्वासन दिया कि वह अगले सात मैच खेलेगा और अगर वह सात मैचों में शून्य पर भी आउट हो जाता है, तो भी वह आठवां मैच खेलेगा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.