अगर आपका या फैमिली में किसी का भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो डाइट में ये 1 फल शामिल जरूर करें। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ये फल नेचुरली आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, साथ ही हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है ये फल
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि एक फल जो कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कम करने में मदद करता है, वो है अमरूद। अगर आप अगले तीन महीने में अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल नेचुरली कम करना चाहते हैं, तो कम से कम एक अमरूद रोज खाना शुरू कर सकते हैं। चूंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है, इसलिए शुगर के मरीजों के लिए भी ये एक अच्छी फूड चॉइस है।
कोलेस्ट्रॉल के लिए क्यों फायदेमंद है अमरूद?
न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता बताती हैं कि अमरूद में भरपूर मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो आपके गट में जा कर अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाइंड कर के वहीं से निकाल देता है। यानी यह कोलेस्ट्रॉल के ब्लड स्ट्रीम में पहुंचने से पहले ही उसके अवशोषण को कम करने में मदद करता है। यही वजह है कि इससे LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
कोलेस्ट्रॉल का बनना होता है कम
न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक अमरूद में एक खास तरह का फाइबर मौजूद होता है, जिसे पेक्टिन कहते हैं। ये पेक्टिन लिवर में जा कर कोलेस्ट्रॉल के बनने को कम करता है। कुल मिलाकर कहें तो अमरूद दो तरीकों से काम करता है। पहला, ये लिवर में कोलेस्ट्रॉल बनना कम करता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल के साथ बाइंड कर के उसे बाहर निकाल देता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद है रोज अमरूद खाना
डायटिशन कहती हैं कि अमरूद ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और लाइकोपीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (ROS) के साथ लड़कर, इन्फ्लेमेशन और धमनियों में प्लाक बनने की प्रक्रिया को रोकने में मदद करते हैं।
अमरूद खाने का बेस्ट टाइम कब है?
न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं आप अमरूद को मिड मॉर्निंग यानी नाश्ते और लंच के बीच वाले टाइम में कंज्यूम कर सकते हैं, या फिर शाम को स्नैक के तौर पर खा सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे इसे अकेले ही खाएं। खासकर अमरूद के साथ चाय, दूध या कॉफी जैसी चीजें बिल्कुल ना कंज्यूम करें क्योंकि ये पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकती हैं।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.