पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद ने कहा है कि इंग्लैंड दौरा खत्म करने की पीसीबी की धमकी को लेकर आई खबरों को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
सरफराज ने कहा- मुझे कुछ नहीं पता
इमरान के बेटों ने साक्षात्कार में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने पिता की जान को लेकर डर है। इमरान खान पिछले तीन साल से जेल में हैं। पाकिस्तान के लिए दिसंबर 2023 में आखिरी मैच खेलने वाले 39 वर्षीय सरफराज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि उन्हें इस तरह के किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें पीसीबी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बीच हुई बातचीत और पूरे मामले के बारे में क्या जानकारी है तो सरफराज ने कहा, ”मुझे कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ मैच पर ध्यान दे रहा हूं। ”
सरफराज से यह भी पूछा गया कि क्या ऐसी कोई बात सामने आई थी कि पाकिस्तान के खिलाड़ी लंच के बाद मैदान पर नहीं उतरेंगे। सवाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने कहा, ”नहीं, नहीं। आप साक्षात्कार की बात कर रहे हैं? हमें साक्षात्कार के बारे में पता ही नहीं है। ” जब उनसे पूछा गया कि क्या खिलाड़ी मैदान पर उतरने वाले थे तो सरफराज ने कहा, ”सभी ठीक हैं। उस समय हम लंच कर रहे थे। ‘’
साक्षात्कार प्रसारित होने के बाद पीसीबी ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। बीबीसी के अनुसार, ईसीबी ने इस स्थिति को लेकर पैदा हुए ‘तनाव’ के बीच अपने जवाब के संबंध में विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय से सरकार की सलाह ली थी। मैच का प्रसारण ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के दृश्यों का इस्तेमाल करने वाले पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) ने इस साक्षात्कार को पाकिस्तान में प्रसारित नहीं किया।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लंच के दौरान प्रसारित किए गए इस इंटरव्यू से नाराज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच आगे नहीं खेलने पर भी विचार किया। बोर्ड ने इसके बाद प्रसारणकर्ता के पास शिकायत दर्ज कराई थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.