पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन के खेल में जब लंच सेशन के दौरान पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान का इंटरव्यू ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने चलाया था। इसके बाद से पाकिस्तान में काफी बवाल देखने को मिला तो वहीं पीसीबी ने इस इंटरव्यू के प्रसारण को रोकने का भी काफी प्रयास किया था, जिसमें उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के बीच नहीं खेलने की गीदड़भभकी भी दी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब पहली बार पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी और इमरान खान के साथ खेलने वाले जावेद मियांदाद का बयान भी बयान भी सामने आया है जिन्होंने अपने पूर्व कप्तान को ईमानदार बताने के साथ उन्हें जेल से जल्द रिहा करने की मांग उठाई है।
समझना मुश्किल है कि वह अब तक जेल में क्यों हैं
पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल किए जाने वाले जावेद मियांदाद ने जेल में बंद पूर्व कप्तान इमरान खान की रिहाई की अपील करते हुए कहा कि वह ईमानदार व्यक्ति हैं और किसी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे हैं। मियांदाद ने इमरान के जिक्र पर भावुक होते हुए कहा कि उनके लिए यह समझना मुश्किल है कि उनके पूर्व कप्तान अब तक जेल में क्यों हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार जावेद मियांदाद ने नैरेटिव यू-ट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में इमरान खान को लेकर कहा कि वह एक ईमानदार इंसान हैं। वह भ्रष्ट आचरण में शामिल होने वाले व्यक्ति नहीं हैं। अगर ऐसा होता तो उन्होंने बहुत कुछ किया होता। अगर आप उन्हें बाहर आने देंगे तो क्या होगा? क्या वह किसी को नुकसान पहुंचाएंगे? वह भी किसी के बेटे हैं। मैं हमेशा सोचता हूं कि वह इस समय क्या कर रहे होंगे।
इमरान के बेटों को पिता की जान का खतरा
रावलपिंडी की अदियाला जेल में साल 2023 से बंद इमरान खान को हाल में ही डॉक्टरी जांच के लिए इस्लामाबाद लाया गया था तो वहीं उनकी जांच के तरीके को लेकर भी काफी सवाल उठाए गए थे। वहीं इमरान के बेटों सुलेमान और कासिम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल में प्रसारण के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन से बातचीत की थी, जिसमें दोनों भाइयों ने आरोप लगाया कि उनके पिता को एकांत में रखा जा रहा है और उन्होंने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी जिसमें जान को भी खतरा बताया था।
ये भी पढ़ें
पाक बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन देख झल्लाए कोच सरफराज अहमद, कहा- बैटर्स को सुधारना होगा रवैया
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.