श्रींलका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने के 48 घंटे के भीतर बीसीसीआई के शीर्ष केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी को बेंगलुरू स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया। इसमें कई खिलाड़ी शामिल हुए। यह अनिवार्य था।
अनिवार्य फिटनेस जांच में ‘ब्रोंको टेस्ट’, ‘2 किलोमीटर दौड़’, ‘यो-यो टेस्ट’ और क्रिकेट से जुड़ी ड्रिल्स जैसे विकेटों के बीच दौड़ना शामिल हैं। ‘ब्रोंको टेस्ट’ में शुरुआती बिंदु (0 मीटर), 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर पर ‘कोन’ लगाए जाते हैं। खिलाड़ियों को बिना रुके पांच सेट में 0 से 20 मीटर और वापस, फिर 40 मीटर और 60 मीटर तक दौड़ पूरी करनी होती है। इसमें कुल 1200 मीटर की दूरी पांच मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होती है। ‘यो-यो टेस्ट’ का मानक लंबे समय से 16.5 है जबकि दो किलोमीटर दौड़ (2000 मीटर) को 10 मिनट के भीतर पूरा करना होता है।
ये खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट में नहीं रहे उपस्थिति
हालांकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और नीतिश कुमार रेड्डी पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही इन फिटनेस परीक्षणों में हिस्सा लेंगे। ये खिलाड़ी फिलहाल चोट से उबरने के लिए ‘रिहैब’ प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को फिलहाल इस जांच से छूट दी गई है क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच में काफी गेंदबाजी की थी। इस बीच, इंग्लैंड दौरे के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी से जूझने वाले प्रिंस यादव अब फिट हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।
बीसीसीआई का घरेलू सत्र ‘इंडिया क्रिकेट’ हर साल सितंबर में शुरू होता है। इस बार इसकी शुरुआत नयी दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला से होगी।इसके बाद टी20 टीम एशियाई खेलों के लिए जापान जाएगी जबकि उसी समय सीमित ओवरों के विशेषज्ञों की एक अन्य टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेगी।
इसके अलावा सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पुडुचेरी में भारत ‘ए’ और ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के बीच शृंखला भी आयोजित होगी।
भाषा नमिता आनन्द
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.