टीवी की गंदी स्क्रीन को साफ करने के लिए अगर आप ग्लास साफ करने वाले तरीके का इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाएं। ये तरीका टीवी की स्क्रीन को डैमेज कर सकता है। टीवी स्क्रीन साफ करने का सही तरीका जरूर जानें।
टेस्टिंग में पता चला है ये चीजें करती हैं नुकसान
टेस्टिंग ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक एल्कोहल बेस्ट प्रोडक्ट जैसे अमोनिया स्प्रे और रफ चीजों की वजह से प्रोटेक्टिव कोटिंग डैमेज हो जाती है। यहीं नहीं कई बार ये पूरी तरह से स्क्रीन को डिस्कलर कर देती है। कुल मिलाकर जो क्लीनिंग स्प्रे जिसे आप एक बार स्क्रीन पर घुमाते हैं वो आपके महंगी टीवी स्क्रीन की लाइफ को कम कर देती है।
पोंछने वाला कपड़ा मैटर करता है
टीवी स्क्रीन की सफाई करनी है तो सबसे पहली चीज जिसका ध्यान रखना है वो है कपड़ा, जिससे आप पोंछा लगाते हैं। सफाई अच्छी तरह से करने के लिए माइक्रो फाइबर कपड़ा बेस्ट होता है। ये धूल, मिट्टी और ऑयल सबको ट्रैप करके हटा सकता है। ऐसे माइक्रो फाइबर कपड़े जो ग्लासेज, लेंसेज के लिए यूज होते हैं उन्हें इस्तेमाल करना अच्छा होता है। दरअसल, माइक्रो फाइबर बारीक कणों को उठाकर अलग कर देता है ना कि स्क्रीन में फैलाता नहीं है।
कब करें पानी का इस्तेमाल
आमतौर पर हल्की धूल-गंदगी के लिए सूखा, साफ सुथरा कपड़ा काफी होता है। लेकिन अगर स्क्रीन पर स्क्रैच है या फिर किसी तरह की गंदगी लगी है तो उसकी अच्छी सफाई की जरूरत होती है। लेकिन किसी भी तरह के लिक्विड को सीधे स्क्रीन पर स्प्रे भूलकर भी नहीं करना चाहिए। माइक्रो फाइबर साफ कपड़े को हल्का सा लिक्विड में डुबोकर पूरी तरह से निचोड़कर एक्स्ट्रा मॉइश्चर निकाल दें। ध्यान रखें कि जब आप गीले कपड़े को स्क्रीन पर घुमाएं तो एक भी बूंद लिक्विड की नहीं होनी चाहिए। इतना ही गीलापन कपड़े में होना चाहिए। साधारण पानी की तुलना में डिस्टिल्ड वाटर का इस्तेमाल बेहतर है।
कॉमन क्लीनर का इस्तेमाल ना करें
कॉमन क्लीनर जो ग्लास वगैरह को क्लीन करने में यूज होते है उसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। काफी सारे लोग विनेगर वगैरह के घोल से सफाई करते हैं जो टीवी की स्क्रीन के लिए सही नहीं है। अगर लिक्विड का इस्तेमाल करना ही है तो इसोप्रोपिल एल्कोहल का बहुत ही कम कंसन्ट्रेशन को डिस्टिल्ड वाटर में मिक्स कर ऊपर बताए गए तरीके से कपड़े को भिगोकर पोंछना चाहिए। जिससे डार्क स्क्रेच और गंदगी को हल्के हाथ से माइक्रो फाइबर क्लोथ से साफ करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.