शेफाली वर्मा महिला एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं। उन्होंने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ा।
शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास
भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने रविवार को फाइनल में सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह महिला एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं हैं। उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में श्रीलंका महिला के खिलाफ ये कारनामा किया था। उन्होंने 25 गेंद में 50 रन पूरा किया था। ऋचा घोष ने 2024 में यूएई के खिलाफ 26 गेंद में अर्धशतक बनाया था। शेफाली ने 2024 में नेपाल महिला के खिलाफ 26 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। जारी टूर्नामेंट में शेफाली ने थाईलैंड मैच में भी 26 गेंदों में 50 रन लगाए थे।
महिला एशिया कप के एक संस्करण में तीन बार 50 से अधिक स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं हैं। उन्होंने श्रीलंका की स्टार बल्लेबाज चमारी अटापट्टू के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 2024 में ये कारनामा किया था।
भारत ने बनाए 183 रन
भारत ने महिला एशिया कप टी20 के फाइनल में रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए। शेफाली और स्मृति ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को सही ठहराते हुए अर्धशतक ठोके और 129 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 39 गेंदों पर 68 रन की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्मृति ने 39 गेंदों पर 59 रन में पांच चौके और तीन छक्के मारे। जी कमालिनी ने मात्र पांच गेंदों पर नाबाद 15 रन में एक चौका और आखिरी गेंद पर छक्का मारा। हरमनप्रीत कौर ने 14 और ऋचा घोष ने 17 रन बनाये। श्रीलंका की ओर से मिताली आयोध्या, चामरी अटापट्टू और चामुंडी प्रबोधा ने एक-एक विकेट लिया।
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाए और एक शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप के साथ मज़बूत नींव रखी। हालांकि ओपनर्स के आउट होने के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की। बीच के ओवरों में रन बनने की रफ्तार धीमी हो गई और लगातार कई विकेट गिरने से टीम की लय बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया। लेकिन अंत में तेजी से रन बनाकर भारत एक मजबूत स्कोर तक पहुंच गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.