वुमेंस एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी हुई। शैफाली और स्मृति दोनों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने इस मैच में श्रीलंका के सामने 184 रन का टारगेट रखा था।
मंधाना और शैफाली ने तोड़ा ली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर का रिकॉर्ड
एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए नाबाद 129 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। इस विस्फोटक शुरुआत के दम पर मंधाना और शेफाली ने किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ी साझेदारी करने का एक नया इतिहास और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर के नाम था, जिन्होंने 2016 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 120 रन की साझेदारी की थी।
शैफाली और मंधाना ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
मंधाना और शेफाली ने 129 रन की साझेदारी करके महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए अपनी छठी 100 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप भी पूरी की। इसके साथ ही वे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 100 से अधिक रनों की साझेदारी करने वाली दुनिया की नंबर-1 जोड़ी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने यूएई की ईशा ओझा और तीर्था सतीश के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने भी वुमेंस T20I में ये कारनामा 6 बार किया है। वहीं न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 बार 100 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की है।
टूट गया जेमिमा और दीप्ति का पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की स्टार भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने महिला टी20 एशिया कप में एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। दुबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मंधाना और शेफाली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी निभाई। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही यह जोड़ी अब महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी बन गई है। इस मामले में उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 2022 में यूएई के खिलाफ मैच में 128 रन की साझेदारी की थी।
यह भी पढ़ें
IND vs AFG मैच में दिखा अनोखा नजारा, राष्ट्रगान से पहले गाया गया वंदे मातरम, जानिए क्यों हुआ ऐसा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.