भारत को पहले टी20 मैच में जीत दिलाने में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा। इनके अलावा वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन ने भी भूमिका निभाई।
अर्शदीप सिंह
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में दमदार गेंदबाजी की। वह मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद नबी और राशिद खान को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अर्शदीप ने 4 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए।
जसप्रीत बुमराह
अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चोट से उबरने के बाद वापसी किया। वह अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अच्छी लय में दिखे। हालांकि वह अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर सके। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को पहले ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। गुरबाज खाता भी नहीं खोल सके।
वरुण चक्रवर्ती
स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की किफायती गेंदबाजी की वजह से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने चार ओवर में एक विकेट लेकर सिर्फ 16 रन दिए। उन्होंने दरविश रसूली को क्लीन बोल्ड किया। वह 6 गेंद में दो रन ही बना सके।
अभिषेक शर्मा
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पारी की शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बड़े शॉट लगाए। उन्होंने दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अपना 12वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक महज 22 गेंद में पूरा कर लिया। फिफ्टी लगाने के बाद अभिषेक ने कुछ बड़े शॉट लगाए। हालांकि 82 के निजी स्कोर पर कैच आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और सात छक्के मारे। उन्हें मोहम्मद नबी ने आउट किया। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे और यहां भी उसकी झलक देखने को मिली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 121 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की पार्टनरशिप की बदौलत भारत मैच को आसानी से जीतने में सफल रहा। ईशान 33 गेंद में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.