भारत ने महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 8वीं मरतबा यह खिताब जीता। हालांकि, दुबई से भारत बिना ट्रॉफी के ही चैंपियन टीम को लौटना पड़ेगा। टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथ से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया है।
तब चुरा ली थी टीम इंडिया की ट्रॉफी
इसी तरह की घटना 28 सितंबर, 2025 को भी हुई थी। उस वक्त भारत ने पाकिस्तान को मात देकर एशिया कप पर कब्जा जमाया था। लेकिन मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके साथी खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी टीम इंडिया की ये ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए। भारतीय टीम ने फिर बिना कप उठाए ही जश्न मनाया। मोहसिन नकवी की इस हरकत पर तब बहुत बवाल मचा था।
कौन हैं मोहसिन नकवी
मोहसिन नकवी एसीसी के अध्यक्ष हैं। वह पीसीबी चीफ और पाकिस्तान के गृह मंत्री हैं। मोहसिन नकवी, अपने भारत विरोधी रवैये के लिए जाने जाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोहसिन नकवी भारत पर तीखे हमले किए थे। उन्होंने कई विवादित बयान भी दिए थे। इसके बाद ही टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.