भारतीय मार्केट में पहली बार कार खरीदने वालों की पहली पसंद हमेशा से हैचबैक गाड़ियां रही हैं। बता दें कि अब जल्द ही मार्केट में चार और नई हैचबैक गाड़ियां एंट्री मारने जा रही हैं।
टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट
मारुति बालेनो में हुए बड़े बदलावों के बाद अब टोयोटा भी अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को नए रूप-रंग में पेश करने वाली है। नई ग्लैंजा में नया फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और 9-इंच का टचस्क्रीन जैसे कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। इसमें मारुति का नया 1.2-लीटर Z12E-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो मैनुअल और एएमटी (AMT) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा।
ऑल-न्यू हुंडई आई20
हुंडई अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक आई20 का नया फोर्थ-जनरेशन मॉडल 2027 तक भारत ला सकती है। नए K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह नई i20 आकार में पहले से बड़ी होगी और इसका लुक स्पॉटी क्रॉसओवर जैसा दिखेगा। इसके केबिन में डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन्स, नया स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग, लेवल-2 ADAS और नए कनेक्टेड-कार फीचर्स मिलेंगे। इसमें मौजूदा 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
ऑल-न्यू हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस
हुंडई अगले साल अपनी एंट्री-लेवल हैचबैक ग्रैंड आई10 नियॉस का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल नए प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेगी। इस नई कार में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, नया ड्राइवर डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके अलावा, इसे सीएनजी और यहां तक कि सीएनजी-ऑटोमैटिक के कॉम्बिनेशन के साथ भी उतारा जा सकता है।
मारुति बालेनो सीएनजी एएमटी
शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और ईंधन की कीमतों को देखते हुए मारुति सुजुकी अब अपनी बालेनो सीएनजी को ऑटोमैटिक अवतार में ला रही है। वर्तमान में बालेनो सीएनजी सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही आती है। कंपनी अगले साल बालेनो सीएनजी फेसलिफ्ट को एएमटी (AMT) गियरबॉक्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े शहरों के ग्राहकों को सीएनजी की कम लागत के साथ-साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग का कम्फर्ट भी मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.